By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai police suicide data: मुंबई पुलिस डिप्रेशन में, 4 साल में 426 मौतें
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai police suicide data: मुंबई पुलिस डिप्रेशन में, 4 साल में 426 मौतें

मुंबईराजनीति

Mumbai police suicide data: मुंबई पुलिस डिप्रेशन में, 4 साल में 426 मौतें

Deepak dubey
Last updated: July 3, 2025 9:03 am
Deepak dubey
Published: July 3, 2025
Share
Mumbai Police
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
शहर की सुरक्षा और कानून (Security and law) व्यवस्था बनाए रखने वाली मुंबई पुलिस खुद गहरे मानसिक संकट से जूझ रही है। महायुति सरकार के मौजूदा कार्यकाल में बीते चार सालों में काम का अत्यधिक बोझ, मानसिक तनाव और परिवारिक दबाव के चलते मुंबई पुलिस बल में 426 अधिकारियों और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 25 ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।

यह चौंकाने वाला आंकड़ा विधान परिषद में बुधवार को शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के विधायक सुनील शिंदे ने पेश किया। उन्होंने इस पर गहरी चिंता जताते हुए इन मौतों की जांच कराने की मांग की और पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठोस नीति लागू करने पर जोर दिया।

📍 जांच की जरूरत क्यों?

तारांकित प्रश्नोत्तर काल में सुनील शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस बल पर मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक दबाव लगातार बढ़ रहा है और यह अब जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने मांग रखी कि इन मौतों की जांच वरिष्ठ अधिकारियों या मुंबई विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विशेषज्ञों से कराई जाए, ताकि सही कारणों का पता चल सके।

शिंदे ने सरकार से यह भी पूछा कि पिछले चार वर्षों में पुलिस बल में इस समस्या को हल करने के लिए आखिर कौन से कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि मौजूदा पुलिसकर्मियों का काम का बोझ कम हो।

📍 परिजनों को मिले नौकरी, मिले घर

शिंदे ने यह भी स्पष्ट मांग की कि कर्तव्य के दौरान जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई या जिन्होंने आत्महत्या की, उनके परिजनों को पुलिस विभाग में बिना शर्त नौकरी दी जाए। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए रियायती दर पर आवास उपलब्ध कराने और पुनर्वास नीति लागू करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

📍 सरकार का जवाब

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत या संदेह दर्ज नहीं कराया है, इसलिए सरकार ने इन मौतों में किसी अलग जांच की जरूरत नहीं समझी।

वहीं, मंत्री योगेश कदम ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नीति के तहत नौकरी दी जाती है।

📍 सरकार के दावे: स्वास्थ्य के लिए विशेष पहल

राज्य सरकार का दावा है कि पुलिस बल के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों की काउंसलिंग, 40 तरह की बीमारियों का मुफ्त इलाज, टाटा और ए.के. मेहता अस्पतालों के साथ कैंसर कैंप और पुलिसकर्मियों के लिए जिम की सुविधाएं शामिल हैं।

✅ जनता का सवाल: आखिर कब सुधरेगी पुलिस बल की हालत?

इन दावों के बावजूद पुलिसकर्मियों की लगातार मौतों और आत्महत्याओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि क्या सरकार के ये कदम जमीन पर असर दिखा रहे हैं या फिर पुलिसकर्मियों का दर्द केवल आंकड़ों तक सीमित रह गया है?

Shinde vs Naik power struggle : नवीं मुंबई में नगर विकास विभाग बना वर्चस्व की राजनीति का अखाड़ा, शिंदे बनाम नाईक
Ajit Pawar CM ambition: मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश अब जुबां पर: अजित पवार की टीस पर शिंदे गुट का तंज”
एयर इंडिया विमान का ईंधन हुआ समाप्त,ढाई घंटे तक यात्रिय हुए परेशान
Education news: बिना जांच की पड़ी 12वीं की 50 लाख उत्तर पुस्तिकाएं, राज्य सरकार के पास नहीं है कोई रिकॉर्ड
Heavy Rainfall Pune Bridge Collapse: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, अब तक 6 की मौत, कई लापता – पुणे के कुंदमाला में बड़ा हादसा
TAGGED:bjpMaharashtra newsmumbai newspoliticsuddhav shivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230320 WA0011
इवेंटकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Business: पीएनजी ज्वैलर्स की ब्रांड एंबेसडर बनी माधुरी दीक्षित

Deepak dubey
Deepak dubey
March 20, 2023
CIDCO and NMMC Negligence,सिडको और मनपा अधिकारियों की “मायनेपूर्ण” लापरवाही से तुर्भे ट्रक टर्मिनल में भीषण आग; BARC परियोजना पर मंडराया था खतरा
Infibeam Avenues की गो पेमेंट्स में हिस्सेदारी 54.80 प्रतिशत बढ़ी, 16 करोड़ रुपये का हुआ निवेश
दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर नवी मुंबई के सभी चर्च के अंतर्गत आनेवाले छात्रावासों की जांच की जाए !
IFFI 2025: रजनीकांत–रणवीर–ऋषभ शेट्टी के साथ फ्रंट रो में बैठीं शीना चोहान, 70’s ग्लैमर में रचा इतिहास
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?