Joindia
इवेंटफिल्मी दुनियामुंबई

Hina Khan fashion show 2025: हिना खान बनीं हिम्मत की मिसाल: रैंप पर लड़खड़ाईं, फिर भी मुस्कराकर बढ़ीं आगे”

IMG 20250416 WA0002

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (actress hina khan) एक बार फिर अपनी बहादुरी और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत रही हैं। स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना हाल ही में मुंबई में एक फैशन शो की शोस्टॉपर बनीं, जहाँ उन्होंने रैंप पर अपनी मौजूदगी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ब्लैक फ्लोई स्कर्ट और हैण्डक्राफ़्टेड जैकेट में जब हिना रैंप पर उतरीं, तो उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। हालांकि चलते वक्त वह दो बार लड़खड़ाईं, लेकिन बिना घबराए, उन्होंने उसी शालीनता और गरिमा से वॉक जारी रखी।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और फैन्स उन्हें ‘शेरनी’ और ‘शेर खान’ कहकर सम्मानित कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा – “गिरकर भी जिस तरह मुस्कराई, वही सच्ची ताकत है।”

हिना खान ने पहले भी कहा था कि वह हर चुनौती का सामना मजबूती से करेंगी और इस फैशन शो में उन्होंने अपने जज़्बे से इसे साबित कर दिखाया।

Related posts

BJP Shiv Sena controversy: “महाझूठी सरकार पर आदित्य ठाकरे का करारा वार: कहा – भ्रष्टाचारियों की सरपरस्ती में राज्य का पतन तय, विपक्ष ने चायपान कार्यक्रम का किया बहिष्कार”

Deepak dubey

Ram Mandir Model: घर-घर पहुंचेगा राम मंदिर मॉडल, बाजारों में जबरदस्त मांग : शंकर ठक्कर, CNC मशीनों से तैयार करवाए जा रहे हैं राम मंदिर के मॉडल

Deepak dubey

‘ठाणे-बेलापुर’  रोड पर  तुर्भे के पास  ब्रिज का काम रुका 

Deepak dubey

Leave a Comment