By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Target publication:आदिवासी छात्रों के लिए टार्गेट की शैक्षणिक कार्यशाला, केजे सोमैया विद्यालय के 94 छात्रों में पुस्तकों का मुफ्त वितरण
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Target publication:आदिवासी छात्रों के लिए टार्गेट की शैक्षणिक कार्यशाला, केजे सोमैया विद्यालय के 94 छात्रों में पुस्तकों का मुफ्त वितरण

मुंबईरीडर्स चॉइसशिक्षा

Target publication:आदिवासी छात्रों के लिए टार्गेट की शैक्षणिक कार्यशाला, केजे सोमैया विद्यालय के 94 छात्रों में पुस्तकों का मुफ्त वितरण

Deepak dubey
Last updated: November 29, 2024 1:21 am
Deepak dubey
Published: November 29, 2024
Share
IMG 20241129 WA0012
SHARE

मुंबई। शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी टार्गेट पब्लिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड(Target Publications Pvt. Ltd., a leader in the educational field)IMG 20241129 WA0013ने आदिवासी समुदाय के दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए गुरुवार को एक विशेष शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला केजे सोमैया माध्यमिक विद्यालय, नरेशवाड़ी, दहानू में आयोजित की गई, जिसमें कुल 94 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में छात्रों के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु टार्गेट की तरफ से मुफ्त में पुस्तकें भी वितरित की गईं।
स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यशाला का नेतृत्व भांडुप, मुंबई के रवि धर्मा ने किया। बता दें कि रवि धर्मा शिक्षा के क्षेत्र में दशकों से जुड़े हुए हैं और वे पूर्व एसएससी बोर्ड मॉडरेटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस कार्यशाला में परीक्षा की तैयारी, समय व तनाव प्रबंधन, याद रखने की प्रभावी तकनीक व रणनीति, उत्तर संरचना जैसे आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।

Advertisement

सीखने की प्रक्रिया को मजेदार बनाना उद्देश्य
कार्यशाला के संचालक रवि धर्मा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “इन गतिविधियों के दौरान छात्रों के चेहरे पर उत्साह देखना वाकई बहुत अच्छा लगा। उनकी ऊर्जा और सीखने की उत्सुकता सराहनीय थी। मजेदार शैक्षणिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हमारा लक्ष्य सिर्फ़ उन्हें परीक्षाओं के लिए तैयार करना नहीं था, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भरना और सीखने की प्रक्रिया को मज़ेदार बनाना था।”

 

 

बढ़ा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास
टार्गेट पब्लिकेशंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केजे सोमैया सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मनोज वनमाली ने कहा, “कार्यशाला ने हमारे छात्रों के आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया है। रवि सर का शैक्षणिक दृष्टिकोण आकर्षक और प्रभावशाली दोनों था। टार्गेट द्वारा हमारे आदिवासी समुदाय के छात्रों में पुस्तकों का मुफ्त वितरण बहुत ही सराहनीय कदम था। हम टार्गेट के प्रयासों की सराहना करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार संस्था से सहयोग मिलता रहेगा, जिससे हमारे छात्रों को लाभ हो।”

हर छात्र की क्षमता का हो विकास
टार्गेट पब्लिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक तुषार चौधरी ने छात्रों को उनकी पृष्ठभूमि से परे सशक्त बनाने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “टार्गेट पब्लिकेशंस हर छात्र की क्षमता को विकसित करने के लिए प्रयासरत है। हम जानते हैं कि शिक्षा परिवर्तन का एक शक्तिशाली उपकरण है और हमें इन छात्रों की सफलता में योगदान देकर गर्व महसूस हो रहा है। इन युवाओं से जुड़ने व उनके मार्गदर्शन हेतु यह अमूल्य मंच प्रदान करने के लिए हम सोमैया ट्रस्ट के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।”

मनी लांड्रिंग मामला : शिवसेना नेता संजय राउत को मिली जमानत, 3 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर
BMC poor maintenance: बांद्रा स्टेशन की मरम्मत बनी मज़ाक, 10 दिन में उखड़ गईं टाइल्स, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Wife swapping: नोएडा में वाइफ स्वैपिंग केस
IAS officers transferred: विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का चल रहा दौर सात आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
उत्पादन में कमी के आसार के चलते गैर-बासमती चावल पर लगा निर्यात शुल्क लगा
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsTarget publication
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
9243f04128
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

CIDCO : नैना क्षेत्र में मेट्रो चलाने की तैयारी, सिडको ने योजना पर शुरू किया काम, पनवेल ओर उलवे के नागरिकों को होगा मेट्रो का लाभ

Deepak dubey
Deepak dubey
December 25, 2023
अडानी विल्मर का ‘राष्ट्रीय पोषण माह’
वृद्ध दंपति का क्रूर हत्यारा पनवेल से गिरफ्तार
BMC hospital controversy: सायन अस्पताल में संदिग्ध सलाइन से 2 मौतें, 25 की हालत बिगड़ी: एडीआर–एफ़डीए जांच तेज, सप्लायर पर कार्रवाई मांग तेज
एक किलोमीटर तक दौड़ाकर रिश्वतखोर को पकड़ा एसीबी ने
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?