Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीति

Rahul Gandhi’s Bharat Nyay Yatra: मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी का भारत न्याय यात्रा, 14 राज्यों ओर 85 जिलों का पदयात्रा 

Rahul Gandhi 1701607855377 1703654202194

नई दिल्ली। (Rahul Gandhi’s Bharat Nyay Yatra) लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections)से पहले कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में हैं। आगामी 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की भारत न्याय यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक जाएंगे। कांग्रेस के इस आयोजन में पार्टी आलाकमान के अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता भी शिरकत करेंगे। यह यात्रा 6 हजार 200 किमी अंतर इस यात्रा मे पूरी करेगी।14 4 राज्यों के 85 जिलों मे पदयात्रा कर यह न्याय यात्रा महाराष्ट्र मे पहुंचेगी। 20 मार्च को मुंबई मे इस यात्रा की समाप्ति होगी।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कई प्रदेशों से गुजरी इससे पहले भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के पास बड़ा अनुभव है। वेणुगोपाल ने कहा कि भारत न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मणिपुर से शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे। सबसे अंत में भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी। मुंबई में 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा।वेणुगोपाल के मुताबिक बीते 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का फैसला लिया गया। समिति ने स्वीकार किया कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक जाने वाली इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से ही करनी चाहिए। राहुल गांधी भी समिति में बनी आम सहमति पर राजी हो गए।

14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी यात्रा

65 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल और अन्य कांग्रेस नेता 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के विपरीत, इस बार बस से 6,200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के मुताबिक बस यात्रा के दौरान आम लोगों को बड़ी संख्या में राहुल से मिलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे सफर के दौरान समय-समय पर थोड़ी दूरी तक पदयात्रा की योजना भी बनाई गई है।

राहुल गांधी 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा में 4500 किमी घूमे

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले साल 6 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा के दौरान व्यापक जनसंपर्क अभियान हुआ था। सोशल मीडिया पर भी भारत जोड़ो यात्रा बेहद चर्चित रही थी। सफलता से उत्साहित कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल से एक और यात्रा शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे।

पूर्वोत्तर से शुरुआत करने का संभावित मकसद?
मणिपुर से यात्रा की शुरुआत को कांग्रेस का सियासी निशाना भी माना जा रहा है। बता दें कि इसी साल मई महीने में हिंसक घटनाओं और जातीय टकराव के कारण मणिपुर लगातार सुर्खियों में रहा था। संवेदनशील हालात को देखते हुए खुद गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर दौरा करना पड़ा था। कूकी और मैतेई समुदाय के टकराव और हिंसा के दौरान ‘महिलाओं की नग्न परेड’ जैसी शर्मसार करने वाली घटनाएं भी सामने आई थीं। इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हुआ था।

Flyover work finally starts: तुर्भे स्टोर पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का काम आखिरकार शुरु,एक लाख से अधिक नागरिकों को होगा लाभ 

Related posts

poshan aahar yojna: स्कूलों का अनाज हो रहा है गायब, जांच के बाद अधिकारी रह गए सन्न

Deepak dubey

husband killed wife: बीवी की लाश पर लगाया बिस्तर, दो साल तक छुपा रहा राज़, कंकाल ने खोला राज़ 

Deepak dubey

Big decision of Indian Railways: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम बदले

Deepak dubey

Leave a Comment