By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Metro started after 14 year Belapur to Pendhar:14 साल बाद शुरू हुआ नवी मुंबई मेट्रो, बिना उद्घाटन समारोह के आम नागरिकों के लिए खुला, बेलापुर से बेलापुर टू पेंढर तक दौड़ी मेट्रो
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Metro started after 14 year Belapur to Pendhar:14 साल बाद शुरू हुआ नवी मुंबई मेट्रो, बिना उद्घाटन समारोह के आम नागरिकों के लिए खुला, बेलापुर से बेलापुर टू पेंढर तक दौड़ी मेट्रो

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबई

Metro started after 14 year Belapur to Pendhar:14 साल बाद शुरू हुआ नवी मुंबई मेट्रो, बिना उद्घाटन समारोह के आम नागरिकों के लिए खुला, बेलापुर से बेलापुर टू पेंढर तक दौड़ी मेट्रो

Deepak dubey
Last updated: November 19, 2023 12:11 am
Deepak dubey
Published: November 17, 2023
Share
IMG 20231117 WA0004
SHARE

नवी मुंबई। (Metro started after 14 year Belapur to Pendhar) 14 साल के लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई मेट्रो शुक्रवार को बेलापुर से पेंढर पहले चरण मे मेट्रो का शुभारंभ किया गया| विशेष की नागरिकों के हितों मे ध्यान रखते हुए बिना किसी औपचारिक उद्घाटन के नागरिकों के लिए शुरू करने का निर्णय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा लिए जाने की जानकारी सिड़को की जनसम्पर्क अधिकारी प्रिया रिताम्बे ने दी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ओर सिड़को एमडी अनिल डिग्गीकर के साथ हुए बैठक के बाद नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मार्ग क्रमांक एक बेलापुर से पेंढर तक शुक्रवार से शुरू करने का निर्देश दिया। इस फैसले से नवी मुंबई मेट्रो सफर का सपना पूरा हो जाएगा। सिड़को के तरफ से बताया गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन मे मेट्रो के जरिए नवी मुंबई के भीतर बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी। सरकार का लक्ष्य पूरे मुंबई महानगरीय क्षेत्र में मेट्रो लाइनों का एक नेटवर्क बनाना है और सिडको द्वारा मेट्रो का कार्यान्वयन नवी मुंबई में प्रभावी ढंग से चल रहा है।सिड़को एमडी अनिल डिग्गीकर ने बताया कि बेलापुर से पेंढर तक मेट्रो सेवा शुरू हो रही है इसके साथ ही नवी मुंबई करो के लिए मेट्रो यात्रा का सपना सच हो रहा है मेट्रो के रूप मे नवी मुंबईवासियों के पास तेज , पर्यावरण अनुकूल ओर आरामदायक परिवहन का एक विकल्प होगा। सीबीडी बेलापुर के साथ तेजी से विकसित हो रहे खारघर ,तलोजा नोड्स को मेट्रो के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर रूप मे पहचाने जाने के साथ ही एक बेहतर ओर कुशल परिवहन के रूप मे भी पहचान जाने लगेगा।

सिड़को के तरफ से नवी मुंबई में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवी मुंबई मेट्रो परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। इस परियोजना के तहत कुल 4 एलिवेटेड मार्ग विकसित की जा रही हैं सिडको द्वारा पहले बेलापुर से पेंढर तक 11.10 किमी लंबी सड़क विकसित कर रहा है। इस मार्ग पर कुल 11 स्टेशन के साथ ही तलोजा के पांचनंद में एक आगर (डिपो) है मार्ग क्रमांक 1 के कार्यान्वयन के लिए इंजीनियरिंग सहायता के रूप में सिडको द्वारा महा मेट्रो को नियुक्त किया गया था। मार्ग 1 पर चलने वाली मेट्रो का ऑसिलेशन , विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन ब्रेक आदि परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया और संबंधित अधिकारियों से प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुए। उसके बाद सीएमआरएस (मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त) द्वारा किया गया परीक्षण, जो मेट्रो के वाणिज्यिक संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है वह भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया और मार्ग क्रमांक 1 को यात्री यातायात शुरू करने के लिए सीएमआरएस से प्रमाण पत्र भी मिल गया है। इसके लिए पिछले कई महीने से उद्घाटन का इंतजार था कई बार उद्घाटन का समय भी बदल गया। लेकिन अब 17 नवंबर को बिना किसी उद्घाटन के इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था

अत्याधुनिक वातानुकूलित कोचों में मेट्रो स्टेशनों के दोनों किनारों पर प्रवेश और निकलने की व्यवस्था की गई है। मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग स्थान, विकलांग यात्रियों के लिए रैंप, फुटपाथ , ऑटो रिक्शा के लिए स्थान, बिजली आपूर्ति के लिए यूपीएस के साथ डीजल जनरेटर का प्रावधान, कॉनकोर्स और प्लेटफार्मों पर यात्री घोषणा प्रणाली, सीसीटीवी, विशेष शौचालयों का प्रावधान विकलांग व्यक्तियों के लिए कॉन्कोर्स स्तर, कॉन्कोर्स क्षेत्र में वाणिज्यिक परिसर उपयोग के दृष्टि से दुकानों के लिए जगह नवी मुंबई मेट्रो परियोजना की एक प्रमुख विशेषता है।

हर 15 मिनट पर चलेगी मेट्रो

यह मेट्रो सेवा 17 नवंबर को पेंढर से बेलापुर टर्मिनल और बेलापुर टर्मिनल से पेंढर के बीच दोपहर 3.00 बजे शुरू होगी और आखिरी राउंड रात 10.00 बजे शुरू होगी। तो 18 नवंबर 2023 से पहली मेट्रो पेंढर से बेलापुर टर्मिनल और बेलापुर टर्मिनल से पेंढर के बीच सुबह 06.00 बजे चलेगी और दोनों तरफ से मेट्रो का आखिरी राउंड रात 10.00 बजे होगा. उक्त मार्ग क्रमांक 1 को मेट्रो हर 15 मिनट पर चलेगी।

मेट्रो का किराया तय , महा मेट्रो करेगा संचालन

नवी मुंबई मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी महामेट्रो को सौंपी गई है। महामेट्रो ने अपने हिसाब से टिकट के दाम तय कर दिए हैं। इसके मुताबिक यात्रियों को 2 किमी तक की दूरी के लिए 10 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह 2 से 4 किलोमीटर तक का किराया 15 रुपये होगा। हर 2 किलोमीटर पर 5 रुपये किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है 10 किमी से आगे किराया 40 रुपये होगा। बेलापुर और पेंढर के बीच सीधे यात्रा करने के लिए 40 रुपए है।

नवी मुंबई मेट्रो के स्टेशन के नाम

बेलापुर से पेंढर (तलोजा के पास) तक 11 किमी की दूरी तय करने के लिए 2 स्टॉप हैं। ये स्टेशन हैं बेलापुर, सेक्टर-7 बेलापुर, साइंस पार्क, उत्सव चौक, सेक्टर 11 खारघर, सेक्टर 14 खारघर, सेंट्रल पार्क, पेथापाड़ा, सेक्टर 34 खारघर, पंचनद और पेंढर टर्मिनल।

2019 से मेट्रो शुरू होने का इंतजार

सिडको ने इस प्रोजेक्ट पर 3063 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई थी काम पूरा होने के बाद अब तक असल में 2954 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इस परियोजना को सितंबर 2019 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा हरी झंडी दी गई थी। उस समय लोकेश चंद्रा सिडको के प्रबंध निदेशक थे।लेकिन पूरा होने के बाद भी मेट्रो कई महीने उद्घाटन के इंतजार मे है इससे पहले सिडको एमडी अनिल डिग्गीकर ने इस रूट पर स्टेशनों का दौरा और निरीक्षण किया। इसके बावजूद उद्घाटन प्रलंबित है अब इस के उद्घाटन का समय आ गया है।

Shivsena(UBT) : गद्दारों को राजनीति में दिखाने का समय आ गया है, उद्धव ठाकरे

महंगाई की मार से नए साल का स्वागत, आम आदमी की जेब पर असर, सब्जियों के दाम में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी
बिकनी किलर के नाम से कुख्यात दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधी की रिहाई
kerala blasters vs odisha : इंडियन सुपर लीग 2024-25 मैच का रोचक मोड़
आरसीएफ अलीबाग फैक्ट्री विस्फोट में 3 की मौत ,आठ घायल
कांग्रेस के ट्वीट को डिलीट करने पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230601 WA0015
Uncategorizedनवीमुंबईपालघरबंगलुरूमुंबईराजनीतिरीडर्स चॉइसरोचक

Politics: नफरत का जहर महाराष्ट्र में कौन फैला रहा है?

dinu
dinu
May 29, 2023
तेजस ठाकरे और टीम द्वारा 10 नई प्रजातियों की खोज जैव विविधता पर डाली प्रकाश
NAVI MUMBAI : आईटीएमएस सिस्टम से हादसों पर लगेगा लगाम
Jaslok Hospital negligence case: जसलोक अस्पताल पर गंभीर आरोप: डॉक्टरों की लापरवाही से सम्राट मोरे की मौत, गांवदेवी थाने में शिकायत दर्ज
Union budget 2025-26: ₹५ लाख करोड़ टैक्स देने वाली मुंबई को केंद्र के budget में क्या मिला? सरकार ने दी मात्र इतने करोड़ की सौगात!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?