By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Heat will hurt:-तीन महीने चढ़ा रहेगा ताप
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Heat will hurt:-तीन महीने चढ़ा रहेगा ताप

देश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

Heat will hurt:-तीन महीने चढ़ा रहेगा ताप

Neha Singh
Last updated: May 18, 2023 5:44 am
Neha Singh
Published: April 4, 2023
Share
Screenshot 20230404 1211092
SHARE

गर्मी बहुत सताएगी
तीन महीने चढ़ा रहेगा ताप

Advertisement

मुंबई:- इस साल देशभर में लोगों को गर्मी खूब सताएगी (Heat will hurt)। अप्रैल से जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इन तीन महीनों की अवधि में ताप अपने चरम पर रहेगा। साथ ही आग उगलती सूरज की किरणों के चलते धरती से भाप निकलेगा, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस साल केंद्रीय, पूर्वी और उत्तर पश्चिम भारत में भी लू ज्यादा दिनों तक चलेगी। हालांकि उत्तर पूर्वी राज्यों और दक्षिण के पठार इलाके में तापमान सामान्य ही रहेगा। दूसरी तरफ आईएमडी ने अप्रैल के महीने में बारिश को लेकर भी भविष्यवाणी की है। विभाग का कहना है कि अप्रैल में सामान्य बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर हिंदुस्थान में सामान्य से कम बारिश की संभावना है।
भीषण गर्मी की संभावना को लेकर आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि साल 2023 में गर्मी के मौसम यानी अप्रैल से जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय हिंदुस्थान और उत्तर पश्चिमी हिंदुस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय हिंदुस्थान और उत्तर पश्चिमी हिंदुस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिमी हिंदुस्थान और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के दूरदराज हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है।

सताएगी गर्मी

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में चलने वाली लू के दिनों और उसके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से गर्मी ज्यादा रहेगी। अप्रैल महीने में बारिश सामान्य रहेगी। वहीं पूर्वी और उत्तर पूर्वी इलाकों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रहने का अनुमान है।

अल नीनो के असर से बढ़ेगी गर्मी

बता दें कि तापमान को प्रभावित करने वाली मौसमी घटना अल नीनो की तीन साल बाद वापसी हो रही है। अल नीनो के असर से 2023 में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। हवा, महासागरीय धारा, समुद्री और वायुमंडलीय तापमान और जीवमंडल के बीच संतुलन टूटने से अल नीनो बनता है, जिससे समुद्री जल का तापमान बढ़ जाता है। अल नीनो से प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर बदलाव होते हैं, जिसका दुनिया भर के मौसम पर असर पड़ता है।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

मुंबई में लगातार लग रही आग, मर रहे हैं लोग!, सरकार क्या कर रही है? क्या हमें सब कुछ बताना होगा?
Corruption : रत्नागिरी में उदय सामंत का 80 करोड़ का ‘डामर’ घोटाला, फर्जी बिल बनाकर हड़पे रकम!
ST bus scam: भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी महाराष्ट्र की ‘लाल परी’! घाटा 10,962 करोड़ के पार, ई-बस खरीद में भी बड़ा घोटाला उजागर — शिवसेना ने विधान परिषद में उठाई आवाज़, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Potatoes and onions thrown in APMC’s:एपीएमसी के कूड़े मे फेंके गए आलू प्याज खुले बाजार मे विक्री, वायरल वीडियो होने से हुआ खुलासा 
AC LOCAL: ऐसी लोकल की यात्रा खतरनाक: सैर करते हैं गरदुल्ले और आवारा कुत्ते, रात 10 बजे के बाद ना टीसी, ना सुरक्षा गार्ड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20221208 WA0003
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

कालानी के कुनबे पर शिकंजा, समर्थक कमलेश निकम गिरफ्तार , आरपीआई पदाधिकारी से विवाद मामला

Deepak dubey
Deepak dubey
December 8, 2022
Ganapati became expensive: इस गणेशोत्सव महंगे होंगे श्रीगणेश , अपनी ‘मिट्टी’ से बनेंगे भगवान, ५० से ६० प्रतिशत आएगी अतिरिक्त लागत , पर्यावरण को होनेवाली रासायनिक हानि में आएगी कमी
दीपावली पर बीएमसी की गाइडलाइन, सुरक्षित मनाने की सलाह
Mumbai Water Crisis: मुंबई में जल संकट से निपटने की नई रणनीति: मनपा ₹100 करोड़ खर्च कर मानसूनी झील जल को बनाएगी पीने योग्य, 2027 से मिलेगी 7200 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल आपूर्ति
Neena Gupta Trolled for Outfit: नीना गुप्ता के 66वें जन्मदिन पर फैशन का बोल्ड अंदाज़ बना बहस का मुद्दा, सोशल मीडिया पर तारीफें भी मिलीं और तगड़ी आलोचना भी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?