By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Sale of adulterated milk: पैकेट वाले दूध में मिलावट, क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश गंदे चीजों का हो रहा था इस्तेमाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Sale of adulterated milk: पैकेट वाले दूध में मिलावट, क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश गंदे चीजों का हो रहा था इस्तेमाल

कल्याणकोलकत्ताक्राइमठाणेदिल्लीनवीमुंबईपालघरबंगलुरूमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Sale of adulterated milk: पैकेट वाले दूध में मिलावट, क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश गंदे चीजों का हो रहा था इस्तेमाल

Deepak dubey
Last updated: March 31, 2023 5:18 pm
Deepak dubey
Published: March 27, 2023
Share
196373 milk
SHARE

मुंबई। अगर आप ब्रांडेड दूध (Branded milk) पीते है तो सावधान हो जाएं। दूध में मिलावट कर विक्री (Sale of adulterated milk) करने वाले गिरोह का पर्दाफाश मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने किया है। ब्रांडेड दूध के पैकेट में गंदा पानी मिलाकर लोगों के घरों तक पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने कांदिवली के पोइसर इलाके से छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

समतानगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत विरैय्या माल्या चिरबोयना ( 46 ), रवि तेलु बिशखामय ( 30 ) और शंकर पेटैया मंदरा ( 42 ) को गिरफ्तार किया है।इनके पास से मोमबत्ती, स्टोव पीन से बना चिमटा, लाइटर, अमूल का ताजा खाली प्लास्टिक बैग, ब्लेड , छलनी, स्टील के गिलास, कटोरी, 3 हरे रंग की प्लास्टिक की बाल्टी, कैंची, 3 मग जब्त किए गए। साथ ही अमूल और गोकुल जैसे नामी कंपनी के 13 हजार 698 रुपए कीमत का 235 लीटर दूध जब्त किया गया। सहायक पुलिस निरीक्षक सावंत को सूचना मिली थी कि पोईसर के काजूपाड़ा भास्कर जंगम चल, कमरा नं. 03, गावदेवी रोड, शिवाजी मैदान में दूध में मिलावट की जाती है। इन जगहों पर मशहूर कंपनियां अमूल और गोकुल दूध की थैलियों में गंदा पानी मिला रही हैं। उस मिलावटी दूध को ग्राहकों को बेचा जाता है।यह मिलावटी दूध बच्चों व नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिसके बाद एपीआई सावंत और खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, तुषार घुमरे और सुमित खांडेकर के साथ एक टीम ने उपरोक्त स्थान पर छापा मारा। यहां ऊपर नामजद तीन आरोपी नामी कंपनियों अमूल और गोकुल के दूध की थैलियों से दूध लेते और उसे गंदे पानी में मिलाते पाए गए। समता नगर पुलिस इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आरोपियों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

विश्व एड्स दिवस पर छात्रों ने निकाली जनजागृति रैली
Mumbai road construction issues: मुंबई में सड़कों की खुदाई से नागरिक परेशान, मनपा पर उठे सवाल
Vijay Mallya’s claim: ‘दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ बनीं रातों-रात स्टार, वजह बना किंगफिशर कैलेंडर!’
गर्मी में विद्यार्थियों के लिए न करें स्कूल अनिवार्य, शिक्षा निदेशक को आदेश, कल 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा महाराष्ट्र का पारा
वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी एनसीबी ने किया अंतराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार 13248 बोतल किए जब्त मुंबई | प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई एनसीबी ने किया | इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद की हैं | विशेष की इसे वाराणसी से पुणे ट्रेन से भेजकर मुंबई के अलग अलग भागों में तस्करी जा रही थी | पिछले कुछ वर्ष से प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप का इस्तेमाल किया जा रहा है | इसके लिए तस्करो द्वारा कई हथकंडे अपनाए जा रहे है | मुंबई एनसीबी को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ट्रेन के माध्यम से पुणे कोडीन कफ सिरप की तस्करी किया जा रहा है | इस जानकारी के आधार पर एनसीबी ने 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया | तस्करी के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल एनसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कफ सिरप की खेप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नकली पते और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुगलसराय स्टेशन से महाराष्ट्र के पुणे लाई जाती थी । उसके बाद अलग-अलग माध्यम से स्थानीय तस्करों के जरिए इसे मुंबई सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर भेजा जाता था | एनसीबी सूत्रों की माने तो गिरफ्तार मुख्य सरगना का मुंबई में मेडिकल की दुकान है |लेकिन इसकी भनक इस गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं लगने दी है | इस गिरोह के जुड़े सदस्य भी मुख्य सरगना को नहीं पहचानते थे | सिर्फ व्हाट्सप्प या अन्य सोशल माध्यम से संपर्क में रहते हुए इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे |इस गिरोह के पांच लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका है कुछ और लोगो की गिरफ़्तारी होने की संभावना जताई जा रही है |
TAGGED:Maharashtra newsMumbai crimemumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
mUMBAI lOCALpti
मुंबईराजनीतिसिटी

Government committee on train safety: मुंबई लोकल हादसों पर गंभीर हुई सरकार: सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव पर विचार, 12 सदस्यीय समिति गठित

Deepak dubey
Deepak dubey
July 21, 2025
ऑन पब्लिक डिमांड फिर से 23 सितंबर को रिलीज होगी सुपर हिट फिल्म ‘सौदागर’
Passengers are troubled by the arbitrariness of auto drivers: कुर्ला स्टेशन पर बेस्ट बस सेवा ठप, ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान
EVM machine: ईवीएम के खिलाफ विरोधी एकजुट हुए
Police medical checkup became easier: पुलिसवालों की मुश्किलें होंगी आसान, निजी अस्पतालों में भी होगी मेडिकल जांच
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?