By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: HEALTH: गर्मी के साथ बढ़ी 20-25 फीसदी बीमारी, निर्जलीकरण, थकान, दस्त और उल्टी की आ रहीं शिकायतें
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » HEALTH: गर्मी के साथ बढ़ी 20-25 फीसदी बीमारी, निर्जलीकरण, थकान, दस्त और उल्टी की आ रहीं शिकायतें

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

HEALTH: गर्मी के साथ बढ़ी 20-25 फीसदी बीमारी, निर्जलीकरण, थकान, दस्त और उल्टी की आ रहीं शिकायतें

Deepak dubey
Last updated: February 27, 2023 1:46 am
Deepak dubey
Published: February 27, 2023
Share
heat stroke 2018042810303221
SHARE

मुंबई । कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस चिलचिलाती गर्मी के बावजूद पिछले कई हफ्तों से हवा की गुणवत्ता ज्यादातर ‘खराब’ बनी हुई है। दूसरी तरफ मुंबई समेत राज्यभर में गर्मी अपने साथ बीमारियों की सुनामी भी लाया है। सरकारी और मनपा अस्पतालों की ओपीडी में 20-25 फीसदी मामलों में बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक शहर में निर्जलीकरण, उल्टी, दस्त, शरीर में दर्द, आंखों में जलन, पेशाब में जलन, चक्कर आने और थकान के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके अलावा पेट और पैर में ऐंठन, सहन शक्ति की कमी, ठीक से नींद न आना, जी मिचलाना आदि स्वास्थ्य से संबंधित शिकायत मरीज कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों का तापमान तेजी से बढ़ा है। इसको देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मुंबई शाखा ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए आईएमडी ने मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तपिश रहने का अलर्ट जारी किया है। मनपा अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज डिहाइड्रेशन, नाक बहने, गले में दर्द के कारण होनेवाली एलर्जी की शिकायत लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए चिकित्सक लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है। जेजे अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. मधुकर गायकवाड़ ने कहा कि वायरल बुखार, सिरदर्द, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और गले में खराश से पीड़ित रोगियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले एक सप्ताह में ओपीडी में आनेवाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी में आने वाले 450 लोगों में से 100 से 150 लोगों ने बुखार, सिरदर्द और अन्य बीमारियों की शिकायत की। उन्होंने यह भी बताया कि तीन दिन से अधिक समय तक बुखार होने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ रही है। डायरिया और सिर दर्द के मामलों की संख्या भी 20 से 30 फीसदी तक बढ़ी है, जबकि बुखार के मामलों में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Advertisement

खूब पीएं पानी

पारा चढ़ने के कारण लोगों के शरीर में पानी कम हो जाता है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में वे वायरल बुखार और अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। डॉक्टरों ने भी नागरिकों से खूब पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखने जैसी सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने कहा है कि हृदय रोग, रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित मरीज नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य मापदंडों की जांच कर रहें। उन्हें खूब पानी पीना चाहिए।

तापमान में बदलाव है बीमारियों के बढ़ने का कारण

संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने भी तापमान में आए अचानक बदलाव को वायरल बीमारियों के बढ़ने का कारण बताया है। वायरल फीवर के लक्षण डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसे ही होते हैं। इसमें मरीज को तेज सिरदर्द, तेज बुखार, पेट में दर्द, शरीर में दर्द और उल्टी 48-72 घंटे से ज्यादा समय तक रहती है। सामान्य फ्लू की दवाएं इस बुखार से निपटने में अप्रभावी होती हैं। ऐसे में बिना देरी के लोगों को घरेलू नुस्खे से बचते हुए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Ganpati festival: गणपती पर महंगाई की मार, महंगी मूर्ति महंगे पकवान का विघ्न बरकरार
Dinanath Mangeshkar Hospital controversy: दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के बारे नया खुलासा, एक रुपया भी नहीं भरा टैक्स, 6 साल से बकाया है 28 करोड़ !
मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने जब्त की प्रफुल्ल पटेल की प्रॉपर्टी
MUMBAI crime: 48 व्यापारियों से 45 करोड़ की ठगी , मामले में आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Government strict on tainted leaders: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दागी नेताओं से छीना VIP सम्मान, दोषी MLA-MP को अब नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230521 WA0004
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

RPF: आरपीएफ का ऑपरेशन “रेल प्रहरी” में पकड़ा गया लुटेरा

Deepak dubey
Deepak dubey
May 21, 2023
BMC poor maintenance: बांद्रा स्टेशन की मरम्मत बनी मज़ाक, 10 दिन में उखड़ गईं टाइल्स, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
करवा चौथ पर देश में सोने चाँदी के व्यापार में वृद्धि का संकेत
Killer mother: मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या की कोशिश
NEET EXAM SCAM। मोदी, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें!, नीट परीक्षा घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार आंदोलन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?