By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: NAVI MUMBAI: एपीएमसी (APMC) मार्केट को अन्य जगह पर ले जाने की बन रही योजना, 40 साल पहले यहां शुरू हुआ था कारोबार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » NAVI MUMBAI: एपीएमसी (APMC) मार्केट को अन्य जगह पर ले जाने की बन रही योजना, 40 साल पहले यहां शुरू हुआ था कारोबार

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईबिजनेसमुंबईसिटी

NAVI MUMBAI: एपीएमसी (APMC) मार्केट को अन्य जगह पर ले जाने की बन रही योजना, 40 साल पहले यहां शुरू हुआ था कारोबार

Deepak dubey
Last updated: February 11, 2023 11:51 am
Deepak dubey
Published: February 10, 2023
Share
photo
SHARE

नवी मुंबई। सिडको ने वाशी में लगभग 40 साल पहले 150 एकड़ के क्षेत्र में एपीएमसी(APMC) का निर्माण कराया था।जहा अलग अलग पांच मंडियों का काम शुरू किया गया। मौजूदा समय में वाशी की एपीएमसी में जगह व सुविधाओं का अभाव महसूस किया जा रहा है।इसकी वजह से अब एपीएमसी को किसी अन्य ठिकाने पर ले जाने की योजना बनाई जा रही है।इसके बारे में एपीएमसी के सभापति व संचालकों ने विचार-विमर्श शुरू किया है।इसके चलते अब यह मुद्दा गर्माने लगा है।

Advertisement

150 एकड़ में सिडको ने कराया था निर्माण

मुंबई की भीड़ को कम करने के लिए राज्य सरकार ने कृषि उत्पाद से संबंधित होने वाले सभी कारोबार को नवी मुंबई के वाशी में स्थलांतरित करने का निर्णय साल 1980 के दौरान लिया था। तत्कालीन सरकार ने अपनी इस योजना को साकार करने की जिम्मेदारी सिडको को सौंपी थी।सरकार की इस योजना को साकार करते हुए सिडको ने वाशी व तुर्भे के बीच वाले क्षेत्र की जमीन पर एपीएमसी के लिए मंडियों का निर्माण कराया था।जिसमे से सिडको ने सबसे पहले आलू-प्याज की मंडी का निर्माण कराया था। इस मंडी में 250 से अधिक दुकानों का निर्माण किया गया था।

आलू-प्याज की मंडी के आसपास सिडको ने सब्जी,फल, मेवा-मसाला व अनाज मंडी का निर्माण कराने का काम भी किया। इन मंडियों में आने-जाने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए विशाल वाहन पार्किंग बनवाया। इन सब की बदौलत वाशी में शुरू हुई एपीएमसी की पहचान एशिया खंड की सबसे बड़ी मंडी के तौर पर बन गई। वाशी स्थित एपीएमसी की मंडियों में कृषि से संबंधित माल लेकर आने वाली वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां की सब्जी मंडी में हर दिन लगभग 700 ट्रक व टेंपो से सब्जियों की आवक होती है,वहीं लगभग 300 ट्रक व टेंपो से फल आता है। जबकि आलू-प्याज की मंडी में हर दिन लगभग 150 ट्रक व टेंपो माल लेकर आते हैं।

इसके अलावा यहां की मेवा-मसाला व अनाज मंडी में हर दिन हजारों ट्रक से माल आता और जाता है। माल की बढ़ती आवक के चलते यहां पर जगह और सुविधाओं की कमी महसूस होने लगी है। एपीएमसी के थोक व्यापारी मनोहर तोतलानी की माने तो मौजूदा समय में वाशी स्थित एपीएमसी वाहनों की पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है। नवी मुंबई जैसे आधुनिक शहर में पैदा हो रही इस समस्या को देखते हुए एपीएमसी को यहां से किसी अन्य ठिकाने पर स्थलांतरित करना समय की मांग है।

Confiscated properties: २४ घंटे में ५२ करोड़ की संपत्ति जप्त मुंबई उपनगर, नागपुर, रत्नागिरी में सर्वाधिक जप्ती
अमृत महोत्सव ऑफ फ्रीडम रन’ के लिए कई मार्गों में परिवर्तन
‘Operation Kaveri’ amid smoldering Sudan: चार दिन तक भूखे प्यासे रहे, अब वतन लौटकर लग रहा है कि दूसरी जिंदगी मिली, जलगांव के मोहम्मद कैफ की जुबानी, सुलगते सूडान के बीच ‘ऑपरेशन कावेरी’ 
बाहर आते ही बदले संजय राउत के तेवर ,किए फडणवीस की तारीफ मोदी व शाह से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Equal to Lord Ram: राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना विवाद पर नाना पटोले की सफाई, बोले- गलत मतलब निकाला गया
TAGGED:joindiaMaharashtra newsMPMCmumbai newsVashi apmc
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
416c369606f2dee2f7a2ffdc8df123901705218583968743 original
इवेंटराजनीतिरीडर्स चॉइस

मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस ने बताया गद्दार, कहा निचलेपन की हदें पार की

dinu
dinu
April 15, 2026
Review – समर्थ रामदास स्वामी के भक्तों के लिए सौगात है फिल्म रघुवीर
एक महीने में शुरू होगा, महालक्ष्मी में पशु चिकित्सा अस्पताल, पशुओं का नवीनतम और अत्याधुनिक तरीके से होगा उपचार
Political Counterattack: सिंधुदुर्ग आपदा में मदद के बावजूद वैभव नाईक का एकनाथ शिंदे पर आरोप, उदय सामंत ने किया पलटवार
Indian media credibility crisis: विश्वसनीयता के संकट से जूझ रहा है हमारा मीडिया -विश्वनाथ सचदेव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?