By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: अदालत ने अमिताभ बच्चन की आवाज, तस्वीर के इस्तेमाल पर लगाई रोक
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » अदालत ने अमिताभ बच्चन की आवाज, तस्वीर के इस्तेमाल पर लगाई रोक

देश-दुनियासिटी

अदालत ने अमिताभ बच्चन की आवाज, तस्वीर के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Deepak dubey
Last updated: November 25, 2022 4:32 pm
Deepak dubey
Published: November 25, 2022
Share
sc 2
SHARE
नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश पारित करके अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज, छवि, नाम या उनकी खास खूबियों आदि के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी।
Advertisement

अदालत का अंतरिम आदेश अमिताभ बच्चन की उस याचिका पर आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘‘एक नामचीन हस्ती होने के नाते उनके प्रचार के अधिकार’’ का उल्लंघन किया जा रहा है और इसमें ‘केबीसी लॉटरी’ चलाने वालों सहित कई व्यक्ति शामिल हैं।बच्चन एक मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के ‘प्रस्तोता’ हैं।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बच्चन एक लोकप्रिय शख्सियत हैं और यदि उन्हें इस स्तर पर राहत नहीं दी गई तो उन्हें एक अपूरणीय क्षति और बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।

न्यायमूर्ति चावला ने कहा कि उनका मानना है कि वादी ने एक पक्षीय अंतरिम राहत हासिल करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त दलील पेश की है। अदालत ने आदेश दिया, ‘‘एकपक्षीय अंतरिम रोक आदेश जारी रहेगा।’’अदालत ने कहा, ‘‘प्रतिवादी अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी (बच्चन की) अनुमति के बगैर उनके रुतबे का इस्तेमाल करते प्रतीत होते हैं। इसलिए वादी की प्रतिष्ठा को गंभीर अपूरणीय क्षति या नुकसान होने की संभावना है। वास्तव में, शिकायत की गई कुछ गतिविधियों से बदनामी भी हो सकती है।’’

अदालत ने दूरसंचार अधिकारियों को उन वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिन पर बच्चन के अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री मौजूद हैं। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को ऐसे संदेशों को प्रसारित करने वाले टेलीफोन नंबर को भी ‘ब्लॉक’ करने का निर्देश दिया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि राहत न केवल मुकदमे में नामित लोगों के खिलाफ है, बल्कि उन अनाम या अज्ञात पक्षों के खिलाफ भी है जो बच्चन के प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।

उन्होंने कहा कि लॉटरी के अलावा कई अन्य काम भी उनके नाम पर चलाए जा रहे हैं। ऐसी टी-शर्ट भी बेची जा रही हैं, जिन पर उनकी तस्वीर छपी है।

अधिवक्ता अमित नाइक और प्रवीण आनंद भी उच्च न्यायालय के समक्ष बच्चन की ओर से पेश हुए।

साल्वे ने दलील दी कि लॉटरी के अलावा, अभिनेता के नाम पर डोमेन नाम पंजीकृत किए गए थे; जहां ‘‘अमिताभ बच्चन वीडियो कॉल’’ सेवा और यहां तक कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट भी थी।याचिका में कहा गया है कि एक अन्य प्रतिवादी, टेलीविजन क्विज शो में भाग लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बच्चन की छवि के साथ एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक बेच रहा है।

याचिका में कहा गया है, ‘‘वादी के नाम, आवाज, छवि, समानता और वादी के व्यक्तित्व के अन्य सभी तत्वों की रक्षा के लिए वर्तमान मुकदमा दायर किया जा रहा है, जो विशिष्ट हैं और तीसरे पक्ष द्वारा अनधिकृत उपयोग से जनता के बीच भ्रम और धोखे पैदा होने की संभावना है।”मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी।

Those who fired at Salman have been identified: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शुटरो की हुई पहचान,बिश्नोई के इशारे पर दिया अंजाम
MUMBAI hapus mango: गुडीपाडवा से पहले बाजार में दिखने लगेगा हापुस
जेजे अस्पताल ठाणे से पहुंचे घयाल को वापस लौटाया चिकित्सकों ने 15 दिनों तक सर्जरी बंद होने का दिया हवाला
13 हजार बीएमसी के छात्र डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के शिकार
Prediction of Sadguru Shri Dayal Ji Maharaj: परमपूज्य सद्गुरु श्री दयाल जी की भविष्यवाणियां हो रही हैं साकार
TAGGED:amitabh bacchanMaharashtra newsmumbai newsnew delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250403 WA0030
नवीमुंबईराजनीति

CIDCO Transfer Fee Hike 2025: सिडको के अत्यधिक हस्तांतरण शुल्क को समाप्त कर घरों को फ्रीहोल्ड किया जाए, पूर्व विधायक संदीप नाईक की सरकार से मांग

Deepak dubey
Deepak dubey
April 3, 2025
NMIA first landing: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली ऐतिहासिक लैंडिंग
रणवीर सिंह और आदित्य धर ने एक मेगा-सहयोग के लिए मिलाया हाथ, जियो स्टूडियो और बी 62 स्टूडियो करेगा फिल्म को प्रोड्यूस
Jupiter Marathon Thane 2026: कैंसर जागरूकता की दौड़ में सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चे बनेंगे प्रेरणा
एयरपोर्ट पर 35 करोड़ के ड्रग्स के साथ केन्याई नागरिक गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?