By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: मूसेवाला के कातिलों को पाकिस्तान में पनाह देने का प्लान!
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » मूसेवाला के कातिलों को पाकिस्तान में पनाह देने का प्लान!

Uncategorizedक्राइमदेश-दुनियासिटी

मूसेवाला के कातिलों को पाकिस्तान में पनाह देने का प्लान!

Deepak dubey
Last updated: July 21, 2022 10:17 am
Deepak dubey
Published: July 21, 2022
Share
punjab encounter sidhu moose wala murder punjab police gangster jagroop singh rupa manpreet man 16583241802
SHARE

शूटर्स अटारी के रास्ते भागने वाले थे पाकिस्तान

Advertisement

बब्बर खालसा और पाकिस्तानी कनेक्शन पर सवाल

चंडीगढ़।सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर्स को बुधवार रात अमृतसर में मार गिराया। यह मुठभेड़ पंजाब पुलिस और शूटर्स के बीच करीब पांच घंटे से भी ज्यादा देर तक चली। जिसमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मुख्य रूप से शामिल शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू मारे गए। दोनों शूटर्स के मारे जाने के बाद तहकीकात में कई खुलासे निकलकर सामने आ रहे हैं। इनमें से जो सबसे खास वह यह कि क्या अटारी बॉर्डर के जरिए दोनों ही शूटर्स का पाकिस्तान भाग जाने का प्लान था। इसको लेकर बब्बर खालसा का नाम भी सामने आ रहा है।

मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स के अटारी पहुंचने को लेकर खुफिया एजेंसियों ने कहा कि हो सकता है कि भगोड़े शार्पशूटर्स ने कुछ देर अंडरग्राउंड रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की योजना बनाई हो। वहीं एक सूत्र ने कहा कि हमारे पास यह मानने का उचित कारण है कि भगौड़े शार्पशूटर्स ने नकली पासपोर्ट हासिल करने की कोशिश की। माना यह भी जा रहा है कि वे संभवत: पाकिस्तान में रहने वाले कुछ सिख आतंकवादियों के संपर्क में थे, जिन्होंने शूटर्स को इस बात का दिलासा दिया था कि वे पाकिस्तान रेंजर्स की मदद से उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा से सुरक्षित इस पार बुला लेंगे।सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही जो एक नाम निकलकर सामने आया, जिसकी वजह से मूसेवाला की हत्या को बब्बर खालसा से जोड़ा जाने लगा…वह नाम है रिंदा का। यह वही रिंदा है, जो पाकिस्तान में रहकर बब्बर खालसा की गतिविधियों को इशारे पर अपने गुर्गों के जरिए अंजाम दिलवाने का काम करता है। रिंदा बब्बर खालसा का इंडिया हेड भी बताया जाता है। वही रिंदा और गोल्डी बराड़ का भी खासा गहरा रिश्ता बताया जाता है। गौरतलब है कि मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम निकलकर सामने आया था।

कौन है हरविंदर सिंह रिंदा ?
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हरविंदर सिंह रिंदा का नाम सामने आया थ। रिंदा को बब्बर खालसा का इंडिया हेड बताया जाता है। वह साल 2020 में भारत से फरार हो गया था। बताया जाता है कि भारत से फरार होने के बाद रिंदा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की पनाह ले ली थी। वहीं हरविंदर सिंह रिंदा को लेकर यह भी माना जाता है कि आज भी वो इस्लामाबाद में है और देश विरोधी गतिविधियों में लगातार शामिल हैं। रिंदा भारत के पंजाब, हरियाणा, हैदराबाद और महाराष्ट्र में लगातार हथियारों खासकर विस्फोटकों की सप्लाई का काम करता है।दरअसल हरविंदर सिंह रिंदा, जो कि आईएसआई के इशारे पर काम करता है। उसने पंजाब में अस्थिरता फैलाने के लिए साजिश रचने का पूरा जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई को दे रखा है।

कोपरखैरने में सोमेश्वर कांवरिया जथा का स्वागत
MUMBAI : भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी कि पाँचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ की सुपुर्दगी
Mira Bhayandar flyover: मीरा भायंदर में फोर लेन का फ्लाईओवर टू लेन में बदला, MMRDA पर आदित्य ठाकरे की सियासी चुटकी
स्वर्गीया श्रीमती शारदा पांडेय की स्मृति में एक अविस्मरणीय साहित्यिक संध्या का आयोजन
Tobacco is increasing cancer: तंबाकू से बढ़ रहे कैंसर, राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ा बोझ, समय पर पता चलने पर इलाज संभव, शिक्षा संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों पर शख्त प्रतिबंध लगाना जरूरी, स्वास्थ्य विषेशज्ञों ने की वकालत
TAGGED:AmritshaharChandigadPakistanpanjab policeSiddhu musewala
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
know about
देश-दुनियामुंबईराजनीति

Central Chief Election Commissioner Rajiv made a strict plan for voters: पारदर्शक और निर्भय वातावरण में होगी विधानसभा चुनावों की तैयारी, केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का मतदाताओं से मतदान बढ़ाने का आह्वान

Deepak dubey
Deepak dubey
September 28, 2024
BRAIN STROKE: स्ट्रोक के खतरे को बताएंगी आंखे
Honey trap: हनी ट्रैप मामले में मुंबई की मशहूर मॉडल गिरफ्तार; बिकिनी पहनकर बुलाया और फिर कराया धर्म परिवर्तन 
Movie Review: ‘वन टू चा चा चा’: आशुतोष राणा की कॉमिक टाइमिंग बनी फिल्म की ताकत
Government medical College: पैंतरे पर पैंतरा चल रही घाती सरकार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ठेके पर सेवा दे रहे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?