Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

पुणे में दर्दनाक दुर्घटना: सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत, एक की हालत बनी गंभीर

Advertisement

[ad_1]

पुणे2 घंटे पहले

कॉपी लिंकयह दुर्घटना मल्हार होटल के पीछे बने सेप्टिक टैंक में हुई है। - Dainik Bhaskar

यह दुर्घटना मल्हार होटल के पीछे बने सेप्टिक टैंक में हुई है।

पुणे के इंडस्ट्रियल लोनी कालभोर इलाके में एक सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। टैंक में उतरा एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है और उसका पुणे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

लोनी कालभोर फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर 12 बजे के आसपास हुई है।मृतकों में सिकंदर कस्बे, पद्माकर वाघमारे, कृष्णा जाधव और रूपेश कांबले शामिल है। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले सिकंदर नाम का मजदूर सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए उतरा और नीचे फैली जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। इसके बाद उसे बचाने के लिए एक-एक करके तीन लोग नीचे उतरे और बेसुध हो गए।

एक-एक करके मजदूर इस सेप्टिक टैंक में उतरे और जहरीली गैस का शिकार हो गए।

एक-एक करके मजदूर इस सेप्टिक टैंक में उतरे और जहरीली गैस का शिकार हो गए।

इनके बेहोश होने की जानकारी एक अन्य मजदूर ने पहले पुलिस स्टेशन और फिर फायर ब्रिगेड टीम को दी। इसके बाद वह भी इन्हें बचाने के लिए टैंक में उतर गया। हालांकि, जब तक पुलिस और दमकलकर्मी मौके अपर पहुंचते पांच में से चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एक मात्र जिंदा बचे शख्स को बाहर निकाला और फिर आपस के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।

दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले चारों ने दम तोड़ दिया था

दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले चारों ने दम तोड़ दिया था

मृत हुए सभी मजदूर ग्राम पंचायत के ग्रेड 4 के कर्मचारी थे। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है। यह दुर्घटना मल्हार बिल्डिंग के पास बने एक सरकारी शौचालय के सेप्टिक टैंक ने हुई है।

मृत हुए चारों मजदूर ग्राम पंचायत के कर्मचारी थे।

मृत हुए चारों मजदूर ग्राम पंचायत के कर्मचारी थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार

Deepak dubey

Onion prices drop in Apmc market: प्याज की कीमतों में गिरावट, एपीएमसी में आवक अधिक और मांग कम होने से कीमतों पर दिखा असर

Deepak dubey

उद्धव ठाकरे 22 जनवरी को प्रभु रामचन्द्र का  दर्शन , लेकिन कहां?

Deepak dubey

Leave a Comment