Joindia
क्राइमनवीमुंबई

Vashi Palm Beach Road Accident: वाशी पाम बीच रोड पर भीषण टक्कर, बेकाबू डंफर ने कार को रौंदा — बाप-बेटे की हालत गंभीर

IMG 20250729 WA0028

जो इंडिया / नवी मुंबई: नवी मुंबई के वाशी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सतारा प्लाजा के पास पाम बीच रोड पर तेज़ रफ्तार से आ रहे एक भारी डंफर ने एक निजी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार जगदीश लोहार और उनके बेटे राज बुरी तरह घायल हो गए।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंफर बेकाबू गति से आ रहा था और मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार डंफर ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे कार कुछ मीटर तक घिसटती चली गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मदद पहुंचाई और घायलों को पास के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के तुरंत बाद पाम बीच रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि सड़क पर भारी वाहन आमतौर पर तेज गति से चलते हैं और कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

IMG 20250729 WA0030
Dumper hits car in Vashi,

डंफर चालक को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ तेज़ रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और गंभीर रूप से घायल करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के वक्त चालक नशे में तो नहीं था।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पाम बीच रोड पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए और इस सड़क को “नो एंट्री फॉर हेवी व्हीकल” घोषित किया जाए, विशेष रूप से व्यस्त समय में, ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

Advertisement

Related posts

hostel girls harassment: छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के लैंगिक शोषण से हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे से निजता का हनन, जिला बाल विकास अधिकारी निलंबित, बाल सुधार गृह की मान्यता रद्द

Deepak dubey

Navi Mumbai International Airport inauguration, नवी मुंबई में इतिहास रचने को तैयार देश का नया हवाई द्वार!

Deepak dubey

kolhapur status issue: स्टेटस पहुंचा सकता है जेल, औरंगजेब के व्हाट्सएप स्टेटस के बाद पुलिस ने चेताया

Deepak dubey

Leave a Comment