Joindia
मुंबईशिक्षासिटीहेल्थ शिक्षा

UPSC 2024 result: महाराष्ट्र का जलवा, 18 बने IAS, बिहार को छोड़ा पीछे शक्ति दूबे देश के टॉपर, तीन लड़कियों ने टॉप 5 में बनाई जगह

120515001

जो इंडिया / मुंबई: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार महाराष्ट्र ने 18 उम्मीदवारों को IAS देकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है और वर्षों से टॉप पर रहे बिहार को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश 27 चयनित उम्मीदवारों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि राजस्थान 23, दिल्ली 19 और महाराष्ट्र 18 IAS अफसरों के साथ आगे रहे। इस बार बिहार से केवल 11 उम्मीदवार IAS बने।

टॉपर्स की सूची में शामिल नाम:

शक्ति दूबे – ऑल इंडिया रैंक 1 (टॉपर)

हर्षित गोयल – रैंक 2

अर्चित डोंगरे (पुणे) – रैंक 3 और महाराष्ट्र में सर्वोच्च

राज्य में महिला उम्मीदवारों की उपलब्धि:

क्षिप्रा आग्रे (लातूर) – महाराष्ट्र की टॉप रैंकिंग महिला

तेजस्वी देशपांडे (ठाणे) – रैंक 99

अंकिता पाटिल (ठाणे) – रैंक 303

वृषाली कांबले (नई मुंबई) – रैंक 310

UPSC 2024 – कुल चयन और वर्गानुसार विवरण:

कुल चयनित उम्मीदवार: 1,009

पुरुष: 725 | महिलाएं: 284

जनरल: 335 | EWS: 109 | OBC: 318 | SC: 160 | ST: 87

दिव्यांग उम्मीदवार: 45

UPSC परीक्षा प्रक्रिया:
यह परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार – में आयोजित होती है। वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा सितंबर में हुई थी, जिसमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए योग्य हुए और अंततः 1,009 को विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया

Related posts

नवी मुंबई के सड़कों पर मुंबई का डेब्रीज,12 डंपर जब्त

Deepak dubey

Launch of free ambulance service: विधायक गणेश नाईक ने किया मुफ़्त एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण, नागरिकों को हर संभव करेंगे मदद – योगेश चव्हाण

Deepak dubey

तानाशाहों को फिर से सत्ता में नहीं आने दूंगा, उद्धव ठाकरे का जोरदार हमला, सत्ता स्थापना के लिए इंडिया करेगी दावा

Deepak dubey

Leave a Comment