Joindia
मुंबईसिटी

Mumbai Local Mega Block: रविवार को थमेगी मुंबई की लोकल, 8 फरवरी को सेंट्रल रेलवे का मेगा ब्लॉक

IMG 20260207 WA0021

मेन, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर घंटों बाधित रहेगी रेल सेवा

Advertisement

जो इंडिया / मुंबई : (Mumbai Local Mega Block)
मुंबईकरों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को रफ्तार देने वाली लोकल ट्रेनें एक बार फिर रविवार को धीमी पड़ने वाली हैं। सेंट्रल रेलवे ने रविवार, 8 फरवरी 2026 को बड़े पैमाने पर मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्य के चलते मेन लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांस-हार्बर लाइन पर कई घंटों तक लोकल सेवाएं आंशिक या पूरी तरह बंद रहेंगी। इसका सीधा असर नौकरीपेशा यात्रियों, छात्रों और रोज़मर्रा की आवाजाही करने वाले लाखों लोगों पर पड़ने वाला है।

मेन लाइन पर सुबह से दोपहर तक बड़ा असर
मध्य रेल की मेन लाइन पर सीएसएमटी मुंबई से विद्याविहार के बीच सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइन पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान सीएसएमटी से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो लोकल ट्रेनों को फास्ट लाइन से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।
वहीं घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक चलने वाली अप स्लो लोकल सेवाएं भी फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

हार्बर लाइन पर यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी
हार्बर लाइन पर पनवेल और वाशी के बीच (पोर्ट लाइन को छोड़कर) सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक अप और डाउन दोनों दिशाओं की सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
इस अवधि में पनवेल से सीएसएमटी जाने वाली अप हार्बर लोकल सेवाएं सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक रद्द रहेंगी।
इसी तरह सीएसएमटी से बेलापुर और पनवेल की ओर जाने वाली डाउन हार्बर सेवाएं सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक नहीं चलेंगी। इससे नवी मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रांस-हार्बर लाइन भी रहेगी प्रभावित
मेगा ब्लॉक का असर पनवेल–ठाणे ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी साफ दिखाई देगा।
पनवेल से ठाणे जाने वाली अप सेवाएं सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक रद्द रहेंगी, जबकि ठाणे से पनवेल की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक बंद रहेंगी।

सीमित राहत, लेकिन भीड़ तय
रेल प्रशासन ने यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए बताया है कि ब्लॉक के दौरान सीएसएमटी–वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा ठाणे–वाशी/नेरुल ट्रांस-हार्बर सेवाएं और पोर्ट लाइन की लोकल सेवाएं चालू रहेंगी।
हालांकि यात्रियों का मानना है कि ये वैकल्पिक सेवाएं भीड़ को संभालने के लिए नाकाफी साबित हो सकती हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के सुधार और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी है। बावजूद इसके, रविवार को यात्रा करने वाले मुंबईकरों को पहले से योजना बनाकर घर से निकलने की सलाह दी गई है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Related posts

Shankaracharya Avimukteshwaranand: काशी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान—बटुक अपमान मामले से लेकर यूजीसी नियमों तक सरकार पर तीखा प्रहार

Deepak dubey

Maharashtra Legislative Assembly Budget : महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र 3 मार्च से, 10 मार्च को पेश होगा बजट

Deepak dubey

Politics: नफरत का जहर महाराष्ट्र में कौन फैला रहा है?

dinu

Leave a Comment