जो इंडिया /
मुंबई में 30 नए मामले
राज्य में बीते 24 घंटे में 50 नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें से अकेले 30 मुंबई के हैं। ठाणे में भी एक मरीज की मृत्यु दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक 21 वर्षीय युवक टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित था। उसे गुरुवार को भर्ती किया गया था और शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया।
देशभर में बढ़ रही चिंता
दिल्ली, केरल, यूपी, गुजरात और कर्नाटक में भी मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें बेड, दवाइयां, ऑक्सीजन और वैक्सीन स्टॉक की तैयारी के निर्देश हैं। इसके विपरीत, महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं जारी किए हैं।
मुंबई में तैयारियां, लेकिन बिना नीति के
सेवन हिल्स अस्पताल, अंधेरी में 100 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है।
कामा अस्पताल में महिलाओं और बच्चों के लिए 30 बेड का नया वार्ड।
नायडू अस्पताल, पुणे में 50 बेड का कोविड वॉर्ड सक्रिय।
हालांकि ये तैयारियां हैं, लेकिन राजकीय दिशा और नियंत्रण की कमी स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।
महाराष्ट्र में आंकड़े (जनवरी 2025 से अब तक):
कुल मरीज: 260
मुंबई में मरीज: 213
सक्रिय मामले: 166
ठीक हुए मरीज (कल): 87