जो इंडिया / मुंबई (10th Result) : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं (10th Result ) एसएससी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष राज्य का कुल परिणाम 94.10% रहा। पिछली बार की तुलना में इसमें 1.71% की गिरावट आई है।
लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी है . उनका परिणाम 96.14% रहा, जबकि लड़कों का 92.31%। विभागवार बात करें तो कोकण विभाग 98.82% के साथ सबसे ऊपर रहा, जबकि नागपुर विभाग 90.78% के साथ सबसे नीचे। सिंधुदुर्ग जिला 99.32% के साथ राज्य में अव्वल रहा।
लातूर का लाजवाब प्रदर्शन
हालांकि लातूर विभाग का कुल परिणाम 92.77% रहा, लेकिन यहां से 113 छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। राज्यभर में कुल 211 छात्रों को पूर्णांक मिले, जिनमें से अकेले लातूर से 113 छात्र हैं।
मुंबई में मामूली बढ़ोतरी
मुंबई विभाग का परिणाम 95.84% रहा, जो पिछले वर्ष से 0.01% अधिक है।
शून्य और शत-प्रतिशत स्कूल
इस बार राज्य में 7,924 स्कूलों का परिणाम 100% रहा, जबकि 49 स्कूलों का परिणाम 0% रहा। इनमें लातूर और नांदेड़ के चार-चार, तथा धाराशिव जिले की दो स्कूलें शामिल हैं।
‘नकल मुक्त’ नीति का असर
राज्य सरकार की सख्त ‘नकल मुक्त’ नीति के कारण इस बार परिणाम में गिरावट देखी गई है। परीक्षा इस साल 10 दिन पहले शुरू हुई और परिणाम भी 14 दिन पहले घोषित किया गया।
महत्वपूर्ण आंकड़े:
कुल छात्र: 15,46,579
उत्तीर्ण छात्र: 14,55,433
दिव्यांग छात्रों का परिणाम: 92.27%
निजी छात्रों का परिणाम: 80.36%
24 विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम
93 केंद्रों पर अनियमितताएं, 6 पुलिस शिकायतें
पुनर्मूल्यांकन आवेदन: 14 से 28 मई तक
पूरक परीक्षा: 24 जून से 17 जुलाई