By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: शिर्डी का सफर हुआ आसान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » शिर्डी का सफर हुआ आसान

Uncategorizedदिल्लीदेश-दुनियाराजनीतिसिटी

शिर्डी का सफर हुआ आसान

Deepak dubey
Last updated: July 18, 2022 5:54 pm
Deepak dubey
Published: July 18, 2022
Share
images 1575977798259 highway 1521437193
SHARE

तीन घंटे में होगा शिर्डी दर्शन

Advertisement

आठ घंटे में पहुंचेंगे नागपुर

मुंबई।शिर्डी का सफर अब आसान होने वाला है।मुंबई से नागपुर के बीच बन रहा देश का सबसे हाईटेक हाइवे का काम करीब 85 फीसदी तक पूरा हो गया है। अगले साल तक मुंबई से नागपुर तक पूरा हाइवे खोलने की योजना है।उससे पहले शिर्डी से नागपुर तक समृद्धि महामार्ग के उद्‌घाटन की घोषणा खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है।इस घोषणा के अनुसार 15 अगस्त से शिर्डी से नागपुर के बीच आवाजाही शुरू हो जाएगी। शिरडी से नागपुर के बीच हाइवे 95 फीसदी तक बन चुका है। ठाकरे सरकार इस वर्ष मई में नागपुर से शेलू बाजार के बीच 210 किमी के हाईवे का उद्‌घाटन करने वाली थी। जानवरों को हाइवे से दूर रखने के लिए बने रहे ओवर पास का काम पूरा नहीं होने की वजह से खोलने के निर्णय को टाल दिया गया है। अब सरकार सीधे करीब 520 किमी के हाइवे को शुरू करने जा रही है।

मुंबई से नागपुर तक बने रहे 701 किमी लंबे समुरुद्धि महामार्ग का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नागपुर से मुंबई के बीच बने महामार्ग को तीन चरणों में खोला जाएगा। अगस्त 2022 में पहला फेस और 2023 तक पूरा मार्ग खोल दिया जाएगा। पहले चरण के तहत 520 किमी लंबे हाइवे को खोला जाएगा, जो नागपुर से शिरडी तक का होगा। साल के अंत तक दूसरे चरण में 623 किमी हाइवे को खोल दिया जाएगा। यह नागपुर से इगतपुरी तक का हाइवे होगा। अंत में पूरे 701 किमी लंबा हाइवे पर आवाजाही शुरू हो जाएगा।

8 घंटे में पूरा होगा सफर
महामार्ग के बन जाने पर मुंबई से नागपुर केवल 8 घंटे में पहुंचना संभव होगा। मौजूदा समय में यह सफर पूरा करने में 13 से 15 घंटे लगते हैं। राज्य के सबसे बड़े महामार्ग पर 300 से अधिक छोटे-बड़े पुल होंगे। मार्ग में 240 छोटे पुल, 54 फ्लाइओवर और 28 बड़े पुल तैयार हो रहे हैं। अत्याधुनिक सुविधा से युक्त इस परियोजना को सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेस वे के नाम से भी पहचाना जाता है। यह हाइवे राज्य के 10 जिलों से होकर गुजरेगा। इससे अप्रत्यक्ष रूप से 10 जिलों सहित कुल 24 जिलों को लाभ होगा।
सुरक्षा दीवार
समृद्धि महामार्ग देश का पहला सबसे बड़ा हाइवे है, जिसके दोनों तरफ सुरक्षा दीवार होगी। 700 किमी के हाइवे पर 1400 किमी की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने की योजना का भी विशेष खयाल रखा गया है। हर 40 से 50 किमी पर हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था की गई है। समृद्धि महामार्ग पर देश की सबसे आधुनिक टोल प्रणाली का इस्तेमाल होने वाला है। इसके तहत वाहन चालकों को केवल उतना ही टोल चुकाना होगा, जितना उन्होंने सफर किया है। नई तकनीक के तहत वाहन चालकों से एंट्री पॉइंट के बजाय जब वह हाईवे से बाहर निकलेंगे, तब उनसे टोल वसूला जाएगा।

खुद पूरी करेगा बिजली की जरूरत
इस हाईटेक हाइवे पर बिजली उत्पादन भी किया जाएगा। इसके तहत, हाइवे के इंटरचेंज के करीब 35 से 40 हेक्टेयर जमीन पर सोलर पावर प्रॉजेक्ट लगाए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में हाइवे के 7 इंटरचेंज के करीब सोलर पैनल लगाए जाएंगे। 7 स्थानों पर लगने वाले सोलर पैनल से रोजाना करीब 161 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। 161 मेगावॉट बिजली से राज्य के करीब डेढ़ लाख घरों की रोजाना बिजली की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है।

Navi Mumbai streetlight pole collapse: नवी मुंबई के महापे MIDC में स्ट्रीटलाइट पोल धड़ाम; रातभर खुली रहीं बिजली की तारें, राहगीरों की जान पर बन आई
धनंजय मुंडे ने बीड को बनाया बिहार, युवाओं के कमर में ‘कट्टा’, अंजली दमानिया का पोस्ट वायरल
Will give gas for free due to fear of ‘India:इंडिया’ के डर से गैस फ्री में देंगे ! – उद्धव ठाकरे
Fuel Crisis India: ईंधन संकट से कांपा आंध्र प्रदेश: 421 पेट्रोल पंप बंद, केंद्र पर उठे गंभीर सवाल
सहायक आयुक्त आदित्यनारायण मिश्र के सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन
TAGGED:# cmuddhavthakarey#CMeknathshinde#eknathshinde#joindiamumbai#nagpur#shirdiEknath shindesai trust shirdiSamrudhhi expressएमएमआरडीएशिर्डी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
untitled design 8 2
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

The Mumbra Story: द मुंब्रा स्टोरी.. 400 से अधिक बच्चो का धर्मातरण,

Deepak dubey
Deepak dubey
June 9, 2023
यूपी में बना मुख्यमंत्री योगी का मंदिर, आरती गाकर हो रही पूजा
‘झूठा वादा, चुनावी स्टंट’- BMC वोटिंग से पहले आदित्य ठाकरे ने HFR मुद्दे पर सरकार को घेरा
गोरई का मैंग्रोव पार्क तैयार, फिर भी बंद! Aaditya Thackeray ने लिखा Ganesh Naik को पत्र
Congestion Tax: मुंबईकरों की जेब पर BJP का नया हमला? मकरंद नार्वेकर की कंजेशन टैक्स मांग पर आदित्य ठाकरे ने लगाई फटकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?