Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

विपक्ष के आगे झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक के इस्तीफे पर बोले एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल, ‘NO MEANS NO’ होता है, हम नहीं लेंगे उनका इस्तीफा

jayant patil 1646226144

[ad_1]

मुंबईएक घंटा पहले

Advertisement

कॉपी लिंकपाटिल ने कहा कि आर्यन खान मामले पर मुखरता से अपनी बात रखने वाले नवाब मलिक को निशाना बनाया गया है। - Dainik Bhaskar

पाटिल ने कहा कि आर्यन खान मामले पर मुखरता से अपनी बात रखने वाले नवाब मलिक को निशाना बनाया गया है।

महाराष्ट्र में 3 मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जमीन खरीदने के मामले में नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा कर सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अगर मलिक को पद से नहीं हटाया गया तो बीजेपी यह बजट सत्र नहीं चलने देगी। इसी का जवाब देते हुए महाराष्ट्र में एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि ‘न का मतलब, न होता है’ विपक्ष चाहे कितना भी हंगामा कर ले लेकिन नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। यह बात हमने पहले भी कही थी और अब भी कह रहे हैं।

पाटील के मुताबिक, बजट सत्र से पहले विपक्ष को चाय पार्टी का निमंत्रण दिया जाएगा। हालांकि, वे हर बार की तरह इस बार भी नहीं आएंगे। लेकिन मेरी उनसे यह मांग है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर आएं। क्योंकि बातचीत से सभी सवालों के हल निकलते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष का हो सकता है चुनावअधिवेशन में विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की भी तैयारियां महा विकास अघाड़ी की तरफ से की जा रही हैं। पाटिल ने कहा कि आर्यन खान मामले पर मुखरता से अपनी बात रखने वाले नवाब मलिक को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के बेटे को फंसाया गया है।

शरद पवार ने बुलाई बैठकएनसीपी के मुखिया शरद पवार ने पार्टी कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों की समीक्षा बैठक बुलाई है। जिसमें अधिवेशन में होने वाले कामकाज के संदर्भ में चर्चा की जाएगी। वहीं शाम के समय महाविकास अघाड़ी के नेताओं की भी बैठक बुलाई गई है। जिसमें बजट सत्र पर महा महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं से चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Related posts

तानाशाहों को फिर से सत्ता में नहीं आने दूंगा, उद्धव ठाकरे का जोरदार हमला, सत्ता स्थापना के लिए इंडिया करेगी दावा

Deepak dubey

IMD Maharashtra Heavy Rain Warning: महाराष्ट्र में फिर लौटेगा मानसून का प्रकोप : मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Deepak dubey

Chhota Rajan acquitted 2004 case: छोटा राजन 2004 मर्डर अटेम्प्ट केस में बरी, अदालत ने सबूतों को अपर्याप्त माना

Deepak dubey

Leave a Comment