Joindia
इवेंटकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

बिहार मित्र मंडल द्वारा मनाया गया आजादी अमृत महोत्सव

IMG 20220815 WA0040

 

नवी मुम्बई। सैटेलाइट शहर नवी मुम्बई के सेक्टर 25 में स्थित भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद भवन के प्रांगण में 75वे आजादी अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण मंडल के संस्थापक पदाधिकारी श्री एस के मण्डल जी, पूर्व महाप्रबंधक मझगांव डाकयार्ड द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उदगार में बिहार मित्र मंडल की बुनियादी संरचना और जय नारायण झा के अथक परिकल्पना पर प्रकाश डाला। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने आजादी अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला। पंडित प्रफुल्ल मिश्र ने आजादी कैसे मिली और भावी पीढ़ी को इसे कैसे संजोए रखना है इस पर अनेक घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रकाश डाला जबकि अभिनेता एस सी मिश्र ने आज़ादी में हुए आगाज़ वीररस की पंक्तियो के द्वारा आजादी का अर्थ बताया। मंडल के संयोजक व वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल सिंह ने आजादी के समय हुए वीर सपूतों के बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए युवा पीढ़ी को देश भक्ति और मानवता पर ध्यानाकर्षण किया। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष जय नारायण झा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए, भारत माता की जय, वंदे मातरम के जय घोष के साथ समाज में मेल मिलाप और संगठित रहने की अपील की। इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफे. के. डी. सिंह ने किया। जबकि ध्वजारोहण के लिए आये हुए अतिथितियों का आभार मंडल अध्यक्ष इंदू धीरज झा ने प्रकट किया। मंडल को ध्वजारोहण के लिये तैयार करने हेतू सजावट के कार्य का नेतृत्व पदाधिकारी शिवानंद मिश्र, अंगद चौधरी व राकेश जायसवाल ने किया। जिसके लिए मंडल के सभी पदाधिकारियों ने करतल व ध्वनीमत से जयघोष करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य गण भारी संख्या में उपस्थित रहे। संस्था के द्वारा आजादी महोत्सव पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका संचालन मंडल के संजीव जायसवाल ने किया। प्रतिभाविओं को संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी महानुभावो के लिए *झंडा संकल्प* अल्पाहार और दोपहर के आहार की व्यवस्था भी मंडल आयोजको द्वारा किया गया। जिसका सभी ने आनंद लिया।

Advertisement

Related posts

रात को देर से सोना मौत को जल्दी दावत देना! अध्ययन में चौंकानेवाली जानकारी आई सामने:Sleeping late at night is inviting death early!

Deepak dubey

AR Rahman concert Navi Mumbai 2025: ए. आर. रहमान के कॉन्सर्ट को लेकर नवी मुंबई में 3 मई को भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, ट्रैफिक पुलिस का निर्णय

Deepak dubey

बाबा सिद्दीकी की हत्या से फिर दहल उठी मुंबई, मलाड में एमएनएस कार्यकर्ता की हत्या

Deepak dubey

Leave a Comment