Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

बाप ने बेटे को चूहा मारने वाली दवा पिलाकर की हत्या

murder2 story 647 122817113828 2 1200x768 1

मुंबई । अक्सर पारिवारिक विवाद को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जिसमें किसी न किसी की जान तक चली जाती है। अब एक बार फिर से मुंबई में ऐसी घटना सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। जहां एक बाप की हैवानियत सामने आई है, जिसने अपनी ही औलाद की हत्या कर दी है।

घटना मुंबई के मानखुर्द थाना क्षेत्र की है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया, जिससे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा था।

मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार आरोपी शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने वाला जहर खिलाया था। तीन बच्चों में से दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक की मौत हो गई है। इलाज करवा रहे बच्चों का नाम अलीना और अरमान है। अलीना की उम्र 7 साल है और अरमान सिर्फ दो साल का है। वहीं 5 साल के अलीशान मोहम्मद अली अंसार की जहर से मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है।

तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहा जहर डालकर दिया
पुलिस ने अपने बयान में कहा गया है कि आरोपी शख्स ने पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद अपने तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर डालकर दिया था। पुलिस ने बच्चों की मां नाजिया की शिकायत के बाद आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा है कि आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है और अन्य पहलू से भी जांच की जा रही है।

Related posts

1 अप्रैल से महाराष्ट्र में खत्म होंगे कोविड प्रतिबंध: राजेश टोपे ने कहा-कोरोना नियमों खत्म होने के बावजूद मास्क रहेगा अनिवार्य, ट्रेन और बसों में यात्रा को लेकर जल्द होगा निर्णय

cradmin

Parents should stop giving ‘this’ food in tiffin to their children:पेरेंट्स बच्चों को टिफिन में ‘यह’ खाना देना करें बंद !

Deepak dubey

Water crisis: मुंबई में पानी संकट गहराया, बीएमसी के जलाशयों में बचा है मात्र इतना पानी.

Deepak dubey

Leave a Comment