By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Western railway: मानसून की मार से सबक! वसई-विरार रेलखंड को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए पश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Western railway: मानसून की मार से सबक! वसई-विरार रेलखंड को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए पश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन

मुंबईसिटी

Western railway: मानसून की मार से सबक! वसई-विरार रेलखंड को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए पश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन

Deepak dubey
Last updated: July 8, 2026 6:31 pm
Deepak dubey
Published: July 8, 2026
Share
Western Railway Medha EMU
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Western railway) 

Advertisement

मुंबई और उपनगरों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण वसई-विरार रेलखंड में दो दिनों तक रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। इस दौरान लाखों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैक पर जलभराव के चलते कई लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि अनेक ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। हालात ऐसे बने कि कई यात्रियों को रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ा। इस घटना ने पश्चिम रेलवे की मानसून तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
लगातार दो दिन तक रेल संचालन प्रभावित रहने और यात्रियों के भारी विरोध के बाद पश्चिम रेलवे ने अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने मंगलवार को बोरीवली, नालासोपारा और विरार रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में बारिश के दौरान रेल सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए दीर्घकालिक योजना पर तत्काल अमल किया जाए।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ट्रैक पर जलभराव की मुख्य वजह कमजोर जल निकासी व्यवस्था को बताया। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बनाने, नालों की नियमित सफाई, गाद और कचरा हटाने तथा जल निकासी के रास्तों को पूरी तरह खुला रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर हर वर्ष पानी भरता है, वहां रेलवे ट्रैक का स्तर ऊंचा किया जाए ताकि भारी बारिश के दौरान भी रेल परिचालन प्रभावित न हो।
महाप्रबंधक ने वसई-विरार सेक्शन का तकनीकी सर्वे कर दो मौजूदा रेल लाइनों को ऊंचा करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुंबई रेल विकास निगम (एमआरवीसी) द्वारा बनाई जा रही पांचवीं और छठी रेल लाइन के निर्माण में भी ट्रैक की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि रेलवे के आसपास चल रहे निर्माण कार्य प्राकृतिक जल निकासी में बाधा न बनें। जहां ड्रेनेज की सफाई या रखरखाव का कार्य लंबित है, वहां संबंधित नगर निगमों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
दौरे के दौरान बोरीवली-विरार सेक्शन और चर्चगेट स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, कचरा हटाने, डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली और ट्रेन सूचना प्रणाली को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को समय पर और सही जानकारी मिल सके।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए इंजीनियरिंग और ऑपरेशन विभाग को संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले समय में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाएगा।

Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला
Torres Company: टोरेस कंपनी ने 193 निवेशकों से 4.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की, पुलिस की कार्रवाई जारी
Organic Farming Training Camp: छत पर बगिया, थाली में शुद्धता — NIPHT का ‘OwnGrown’ जैविक किचन गार्डनिंग कार्यशाला, २५-२६ अप्रैल को तलेगाँव दाभाडे, पुणे में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर देश नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श हैं – डॉ. शिवनाथ यादव
थैलेसीमिया का निकलेगा काट, मुंबई में मुफ्त होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट,
TAGGED:borivaliBreakingNews GhatkoparInfrastructureMonsoon2026 RailwayNewsmumbainewsMumbaiRainRailUpdateRainUpdateVasaiVirar MumbaiLocalVirar MRVCWaterloggingWesternRailway
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
education minister deepak kesarkar 93585490
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

राज्य में लागू हुआ नया शैक्षणिक सत्र 15 जून से शुरू होंगे राज्य के सभी स्कूल, सभी छात्रों को निशुल्क मिलेगा ड्रेस, कॉपी

Deepak dubey
Deepak dubey
April 19, 2023
Nashik Conversion Case: “महाराष्ट्र में कई ‘निदा खान’ सक्रिय!”, धर्मांतरण मामले पर अपनी ही सरकार पर भड़के मंत्री, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
Ashvamedha Yagya: अश्वमेध यज्ञ के लिए डॉ चिन्मय पंड्या ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री,उपमुख्यंत्री से की मुलाकात
Sanjay Nirupam: निकाय चुनावों में शिंदे की शिवसेना का दबदबा, संजय निरुपम का विपक्ष पर बोला हमला
Trump’s wife stole Trump’s pose: मेलानिया ट्रम्प ने चुराया ट्रम्प का पोज़, सोशल मीडिया पर वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?