जो इंडिया / मुंबई। (Sonam Kapoor)
कभी अपने ग्लैमरस अंदाज, बेदाग स्किन और परफेक्ट फिगर के लिए पहचानी जाने वाली ‘सांवरिया’ गर्ल सोनम कपूर आज एक अलग ही दौर से गुजरती नजर आ रही हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस दूसरी बार माँ बनी है, उनके घर एक और नन्हा मेहमान आया है. इस बात से एक्ट्रेस खुद बड़ी खुश है. लेकिन दूसरे बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस कुछ थकी-थकी से नजर आयी. हाल ही में सामने आई तस्वीरों में उनकी आंखों के नीचे उभरे डार्क सर्कल्स ने लोगों का ध्यान खींचा. दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम की जिंदगी में आया बदलाव अब उनके चेहरे पर भी साफ दिखाई दे रहा है. अधूरी नींद, दिन-रात बच्चे की देखभाल और नई जिम्मेदारियों के बीच उनका यह रूप किसी भी नई मां की सच्चाई को बयां करता है. इसी बीच सोनम ने अपने फैन्स के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है ‘डार्क सर्कल जिंदाबाद’, उनके इस स्टेटमेंट से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरी बार डिलीवरी के बाद उनकी नींद पर गहरा असर पड़ा है. जो सोनम कभी अपनी चमकती स्किन और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती थीं, अब वो थोड़ी थकी-थकी सी दिख रही हैं. हालांकि, कई फैंस सोनम का सपोर्ट भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये बदलाव रियल और रिलेटेबल है, हर नई मां इस फेज से गुजरती है. वहीं कुछ लोगों को उनका ये रूप अच्छा नहीं लगा है. खैर, कुछ भी हो इस टायर्ड लुक में उनका ग्लैमर्स अंदाज भले ही नजर ना आ रहा हो लेकिन उनकी ‘ममता रूपी’ खूबसूरती साफ झलक रही है…!



