By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BMC Election 2026: बीएमसी चुनावों की घोषणा के बाद रोहित पवार का EC पर तीखा हमला, लगाया लोकतंत्र पर खतरे का आरोप
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BMC Election 2026: बीएमसी चुनावों की घोषणा के बाद रोहित पवार का EC पर तीखा हमला, लगाया लोकतंत्र पर खतरे का आरोप

राजनीति

BMC Election 2026: बीएमसी चुनावों की घोषणा के बाद रोहित पवार का EC पर तीखा हमला, लगाया लोकतंत्र पर खतरे का आरोप

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 15, 2025 11:12 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: December 15, 2025
Share
rohit pawar
SHARE

बीएमसी चुनावों की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शरद गुट के NCP विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar)

Advertisement
ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तीखा पोस्ट साझा किया है। अपने बयान में उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission of India) पर परोक्ष रूप से सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत बताया।

 

खरंतर निवडणूक आयोग कुणासाठी थांबत नसतो ती एक स्वायत्त संस्था आहे. मात्र काल दिवसभराचा घटनाक्रम पाहता निवडणूक आयोग कशाची तरी वाट पाहत असल्याचे जाणवले. काल सत्ताधारी नेत्यांनी अनेक उद्घाटने केली मतदारांना प्रभावित करण्यासाठी अनेक नवीन घोषणा केल्या आणि हे सर्व झाल्या नंतर निवडणूक…

— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) December 16, 2025

रोहित पवार ने अपने पोस्ट में लिखा कि आमतौर पर चुनाव आयोग को एक स्वतंत्र और स्वायत्त संस्था माना जाता है, जो किसी व्यक्ति या सरकार का इंतज़ार नहीं करती। लेकिन बीएमसी चुनावों की घोषणा से ठीक पहले हुई घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनावों की घोषणा से पहले पूरे दिन सत्ताधारी नेताओं द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम किए गए, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नई-नई घोषणाएं की गईं और इसके बाद ही चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों का ऐलान किया।

एनसीपी नेता ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इन घटनाओं से यह साफ झलकता है कि कौन किसके इशारे पर काम कर रहा है और किसकी सुनी जा रही है। रोहित पवार ने सवाल उठाया कि यदि चुनाव आयोग पूरी तरह स्वतंत्र है, तो फिर चुनावों की घोषणा का समय इस तरह तय क्यों किया गया, जिससे सत्ताधारी दलों को राजनीतिक लाभ मिल सके।

अपने बयान में उन्होंने लोकतंत्र के भविष्य को लेकर भी गहरी चिंता जताई। रोहित पवार ने लिखा कि जब लोकतंत्र का इस तरह गला घोंटा जा रहा हो, तब विपक्ष का दायित्व बनता है कि वह हर संभव कदम उठाकर उसे बचाने की लड़ाई लड़े। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही विपक्ष लगातार लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा हो, लेकिन आम नागरिकों के मन में यह सवाल लगातार गहराता जा रहा है कि क्या इस तरह की कथित तानाशाही परिस्थितियों में लोकतंत्र सचमुच सुरक्षित रह पाएगा।

रोहित पवार के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी दलों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी तकरार और तेज हो सकती है। बीएमसी चुनावों के ऐलान के साथ ही जहां चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतंत्र की स्थिति को लेकर छिड़ी यह बहस अब महाराष्ट्र की राजनीति का एक अहम मुद्दा बनती नजर आ रही है।

भाजपा नेता ने खुद को गोली मारी
शिवाजी पार्क में ही होगी शिवसेना की दशहरा रैली, इजाजत मिलेगी या नहीं – उद्धव ठाकरे
Aravalli Hills Controversy: आदित्य ठाकरे बने ‘अरावली बचाओ’ अभियान का हिस्सा, माइनिंग के खिलाफ सरकार पर साधा निशाना
Fadnavis government schemes closed: शिंदे-फडणवीस सरकार पर बवाल! ‘लाडला भाऊ’ समेत 8 योजनाएं बंद, जनता से किया गया वादा अधूरा”
जेजे अस्पताल ठाणे से पहुंचे घयाल को वापस लौटाया चिकित्सकों ने 15 दिनों तक सर्जरी बंद होने का दिया हवाला
TAGGED:BMC Election 2026democracy under threatEC controversyelection announcementElection commission of IndiaMaharashtra PoliticsMumbai civic pollsNCP leaderopposition attackpolitical reactionRohit PawarSharad pawarX Post
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
adfd3d30 76ff 11ec 8f22 243e37ddc844 1642360476939
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CRIME: सुरक्षा दल को चकमा देकर कलकत्ता के रास्ते मुंबई आए बांग्लादेशी, कार्रवाई में हकीकत आई सामने

Deepak dubey
Deepak dubey
February 3, 2023
SUICIDE: पत्नी को ‘मोटी’ कहने पर कर ली आत्महत्या पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत
Mahape Shilphata Landslide: महापे-शिलफाटा मार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप
BMC Election 2026: RPI को नजरअंदाज करने का आरोप, फिर भी महायुति के मंच पर दिखे रामदास अठावले
महावितरण के मनमानी बिजली बिल से जनता परेशान, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?