By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Sanjay Shirsat controversy: संजय शिरसाट की कुर्सी खतरे में! भाजपा ने की बर्खास्तगी की मांग
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Sanjay Shirsat controversy: संजय शिरसाट की कुर्सी खतरे में! भाजपा ने की बर्खास्तगी की मांग

मुंबईराजनीति

Sanjay Shirsat controversy: संजय शिरसाट की कुर्सी खतरे में! भाजपा ने की बर्खास्तगी की मांग

Deepak dubey
Last updated: July 17, 2025 2:05 am
Deepak dubey
Published: July 17, 2025
Share
sanjay shirsat eknath shinde maharashtra cm 202411847682
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
महाराष्ट्र की राजनीति (Politics of Maharashtra) में इन दिनों महायुति सरकार के भीतर घमासान मचा हुआ है। भाजपा और शिंदे गुट के रिश्ते में खटास बढ़ती जा रही है और इसका सीधा असर अब शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट (Minister Sanjay Shirsat) पर दिखाई दे रहा है। उनके खिलाफ भाजपा का रुख कड़ा हो गया है और उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी शुरू हो गई है।

संजय शिरसाट, जो सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री हैं, पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनके विभाग का कामकाज बेहद धीमा है और कई ज़रूरी योजनाएं लटक गई हैं। भाजपा के कई विधायकों ने प्रदेश नेतृत्व से शिकायत की कि विभाग की लापरवाही के कारण सामाजिक समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा और सरकार की छवि खराब हो रही है। भाजपा ने इस पर नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री से संजय शिरसाट को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश की है।

इससे पहले भी संजय शिरसाट कई विवादों में फंस चुके हैं। कुछ दिन पहले उनका एक बेडरूम वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नोटों से भरे बैग दिखाए गए। वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हालांकि शिरसाट ने सफाई दी कि वीडियो उनके कमरे का ही है लेकिन बैग में कपड़े रखे थे, पैसे नहीं। इससे पहले उनके बेटे के विवाहित महिला के साथ कथित रिश्तों की भी चर्चा रही थी, साथ ही होटल नीलामी में अनियमितता के आरोप और आयकर विभाग की नोटिस ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

अब बेडरूम वीडियो के ताज़ा विवाद और विभागीय नाकामी के कारण भाजपा ने खुलकर नाराज़गी जाहिर कर दी है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि शिरसाट जैसे विवादित मंत्री की वजह से सरकार की साख को नुकसान हो रहा है, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना ज़रूरी है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने सीएम शिंदे को साफ संदेश दे दिया है कि अगर सरकार को जनता की नज़रों में मज़बूत रखना है तो ऐसे विवादित चेहरों से दूरी बनानी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही संजय शिरसाट को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला हो सकता है।

शिंदे गुट के लिए यह एक और बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि पहले ही महायुति सरकार के भीतर शिंदे गुट की ताक़त घटती जा रही है और भाजपा लगातार अपना दबदबा बढ़ा रही है।

Payal Ghosh new movie 2025: ‘शक: द डाउट’ में अंधी महिला की भूमिका निभाएंगी पायल घोष, कृष्णा अभिषेक के साथ फिर बनी जोड़ी
साकेत महायज्ञ-पूर्णाहुति में लगा भक्तों का तांता ,विदेशों से पधारे भक्त, सांस्कृतिक संध्या में बही भक्ति रस की धारा
Turbhe to kharghar tunnel: तुर्भे- तलोजा एमआईडीसी की दूरी होगी कम, 6 किमी लंबे सुरंग का काम होगा शुरू, 10 मिनट में पहुंचना होगा आसान 
Uddhav Thackeray: मनपा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान – “मतदाता सूची खंगालो, घुसपैठियों को रोकना होगा”
‘मनसे’ गठबंधन कर भाजपा ने उत्तर भारतीयों के जख्मों पर नमक छिड़का है- वर्षा गायकवाड, उत्तर भारतीय समाज मिलकर इस चुनाव में देंगे जवाब
TAGGED:bjpEknath shindeMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
bacchu kadu mla ravi rana 2
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

राणा – कडू में छिड़ी शाब्दिक जंग , बच्चू कडू के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Deepak dubey
Deepak dubey
October 29, 2022
NAVI MUMBAI: पनवेल – दिवा रेलवे लाइन पर आरओबी और एनएच4 के शेष निर्माण का रास्ता हुआ साफ , तलोजा नोड का विकास होगा तेज
Confiscated properties: २४ घंटे में ५२ करोड़ की संपत्ति जप्त मुंबई उपनगर, नागपुर, रत्नागिरी में सर्वाधिक जप्ती
VBA Candidate List 2026: वंचित अघाड़ी ने घोषित किए 46 प्रत्याशी, यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
जी 23 के पीछे मोदी शाह का षड्यंत्र – नाना पटोले
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?