By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Sai Baba Shirdi temple donation in crores: गुरुपूर्णिमा पर शिरडी साईं बाबा को भक्तों ने चढ़ाए 6.31 करोड़ रुपये, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Sai Baba Shirdi temple donation in crores: गुरुपूर्णिमा पर शिरडी साईं बाबा को भक्तों ने चढ़ाए 6.31 करोड़ रुपये, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आध्यात्मकल्याणमुंबई

Sai Baba Shirdi temple donation in crores: गुरुपूर्णिमा पर शिरडी साईं बाबा को भक्तों ने चढ़ाए 6.31 करोड़ रुपये, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Deepak dubey
Last updated: July 15, 2025 12:41 pm
Deepak dubey
Published: July 15, 2025
Share
hq720 2
SHARE

जो इंडिया / शिरडी। श्रद्धा और सबुरी के प्रतीक श्री साईं बाबा के श्रीचरणों में इस बार गुरुपूर्णिमा (Gurupurnima

Advertisement
)के पावन अवसर पर भक्तों की आस्था का सागर उमड़ पड़ा। बुधवार 9 जुलाई से शुक्रवार 11 जुलाई तक तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान, साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट को भक्तों से विभिन्न माध्यमों — नकद, चेक-डीडी, ऑनलाइन, यूपीआई, सोना-चांदी और दर्शन-आरती पास शुल्क — के जरिए कुल 6 करोड़ 31 लाख 31 हजार 362 रुपये का दान प्राप्त हुआ।

श्री साईं संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर (Goraksha Gadilkar, CEO of Shri Sai Sansthan) के मुताबिक, नकद दानपेटी से करीब 1.88 करोड़ रुपये, दान काउंटर से 1.17 करोड़ रुपये, पीआर टोल पास से 55.88 लाख रुपये, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन और मनीऑर्डर से 2.05 करोड़ रुपये दान में मिले। इसके अलावा भक्तों ने करीब 668 ग्राम सोना (मूल्य 57.87 लाख रुपये) और 6798 ग्राम चांदी (मूल्य 5.85 लाख रुपये) भी चढ़ाई।

तीन दिन तक शिरडी में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। वहीं 1.83 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादालय में प्रसाद भोजन का लाभ उठाया। दर्शन की कतार में खड़े 1.77 लाख भक्तों को मुफ्त में बूंदी प्रसाद पैकेट वितरित किए गए। महोत्सव के दौरान प्रसाद पैकेट की बिक्री से भी संस्थान को करीब 64 लाख रुपये की आय हुई।

साईं बाबा के भक्तों के लिए संस्थान द्वारा बनाए गए निवासगृहों, मंडपों और धर्मशाला में हजारों श्रद्धालुओं ने रात्रि विश्राम किया। देशभर से पालकियों के साथ आए भक्तों के लिए विशेष आवास की व्यवस्था भी की गई।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि भक्तों द्वारा अर्पित यह दान संस्थान की विभिन्न सेवाओं जैसे कि प्रसादालय, शैक्षणिक परिसर, अस्पताल और भक्तों की अन्य सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

शिरडी में गुरुपूर्णिमा का यह महोत्सव इस वर्ष भी भक्तों की असीम श्रद्धा और बाबा की कृपा के बीच संपन्न हुआ।

Cidco has made the land freehold: सिडको ने जमीनें की फ्री होल्ड, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ: विजय नाहटा
विदेशी के तर्ज पर इमारतों में होगी ‘वर्टिकल यूनिवर्सिटी’ की स्थापना
Head of Department Fund: महाराष्ट्र में “विभागप्रमुख निधी” का नया विवाद
बैंक के खाते से उड़ाए 16 हजार करोड़, पूर्व कर्मचारियों ने कर डाला फर्जी वाड़ा
बैग में पैसे होने के शक पर अंधी महिला की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थ
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnasiksirdi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
polluting clouds of exhaust fumes rise in the air denver colorado
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

‘No Horn’ campaign: ‘नो हॉर्न’ अभियान, लेगा ध्वनि प्रदूषण के प्राण , ठाणेकरों का किया जाएगा मार्गदर्शन

Deepak dubey
Deepak dubey
March 6, 2023
prisoner can call: कैदियों को मिली कॉल की सुविधा!
एक नवंबर से 15 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू की
Completion of Saket Mahayagya: साकेत महायज्ञ की पूर्णाहुति: भक्तों का जनसैलाब, विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु, 59 हजार कमल के फूलों का उपयोग, सदगुरु श्री दयाल जी का प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, सांस्कृतिक संध्या में अनूप जलोटा के भजनों ने बांधा समां
मस्ती में राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैठक से क्यों गायब?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?