By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Sanjay Gaikwad in controversy again: अधिकारी को गालियां, आदिवासी बच्चों के भोजन पर भड़के
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Sanjay Gaikwad in controversy again: अधिकारी को गालियां, आदिवासी बच्चों के भोजन पर भड़के

मुंबईराजनीति

Sanjay Gaikwad in controversy again: अधिकारी को गालियां, आदिवासी बच्चों के भोजन पर भड़के

Deepak dubey
Last updated: July 14, 2025 11:17 am
Deepak dubey
Published: July 14, 2025
Share
shiv sena mla sanjay gaikwad 095844878
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड (Sanjay Gaikwad, MLA of Shinde faction in Maharashtra

Advertisement
) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। पहले ही विधायक निवास में खराब खाने को लेकर कैंटीन संचालक की पिटाई करने और उस घटना का वीडियो वायरल होने से सुर्खियों में रहे गायकवाड अब आदिवासी बच्चों के भोजन में हो रही धांधली पर अधिकारियों पर भड़क गए और खुलेआम गालियां देते नजर आए।

दरअसल, विधायक गायकवाड को जानकारी मिली थी कि एक आश्रमशाला में आदिवासी बच्चों को दूध, अंडा और पोषणयुक्त भोजन देने के नाम पर हर महीने सरकार से लाखों की ग्रांट ली जा रही है, लेकिन बच्चों को खाने में सिर्फ दाल का पानी और खराब खाना दिया जा रहा है। उन्होंने मीडिया के सामने बताया कि हर बच्चे पर महीने का 21 हजार रुपये और संस्था को 75 लाख रुपये तक की ग्रांट दी जाती है। फिर भी बच्चों का हक मारकर संस्था प्रमुख हरामखोरी कर रहा है।

इस मुद्दे पर विधायक ने संबंधित अन्न व औषध प्रशासन (FDA) के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि अधिकारी न तो फोन उठा रहे थे और न ही मौके पर पहुंचे। इसी बात से नाराज होकर गायकवाड ने मीडिया के कैमरों के सामने ही अधिकारियों के लिए अपशब्द कहे और गालियां दीं।

पहले से विवादों में चल रहे हैं गायकवाड

यह कोई पहला मौका नहीं है जब संजय गायकवाड विवाद में आए हों। कुछ दिन पहले ही उन्होंने विधायक निवास की कैंटीन में खराब खाना परोसने पर कैंटीन संचालक के साथ मारपीट की थी। उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर उनके खिलाफ मामला दर्ज भी किया गया था।

शिंदे गुट की फटकार?

सूत्रों के मुताबिक, गायकवाड की इन हरकतों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी नाराज हैं। कैंटीन संचालक से मारपीट की घटना के बाद दिल्ली दौरे से लौटने पर शिंदे ने गायकवाड को फटकार लगाई थी। अब अधिकारी को गालियां देने का नया मामला सामने आने से शिंदे गुट की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया

एक तरफ गायकवाड के आलोचक उन्हें दबंगई करने वाला विधायक बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग आदिवासी बच्चों के हक में आवाज उठाने के लिए उनकी सराहना भी कर रहे हैं। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि जनता के मुद्दे उठाने के नाम पर क्या विधायकों को कानून हाथ में लेने का हक है?

मुंबई में प्रदूषण के लिए मिंधे मुख्यमंत्री और बिल्डर लॉबी जिम्मेदार, आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला
गोवंडी सरकारी गर्ल्स हॉस्टल की ग्रिल तोड़कर 6 नाबालिग छात्राएं हुई फरार
Thane tree cutting scam: ठाणे पेड़ घोटाले की जांच तेज़, मनपा और बिल्डर पर शिकंजा कसने की तैयारी
Aditya Thackeray attack on Mahayuti government: “बिल्डर-ठेकेदारों की सरकार बन चुकी है महायुति!” — आदित्य ठाकरे का सीधा हमला, कहा चुनाव आयोग की कृपा से हथियाई सत्ता
गडकरी से फिरौती मांगने वाले जयेश ने असम में ली थी बम बनाने की ट्रेनिंग, बेलगाम जेल में दाऊद गैंग में शामिल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220728 WA0127
रोचकमुंबई

भारत के 500+ शहरों में 10 मिलियन डिलीवरीज़ का पड़ाव पेपरफ्राई ने किया पार, 24 घंटे है फर्नीचर डिलीवरी सेवा

dinu
dinu
July 29, 2022
Mumbai: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी होगी फुल, यहां बनेंगे चार्जर पॉइंट्स
माँ के दो दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया
Free documentary on YouTube: आमिर खान की दिल छू लेने वाली पहल, ‘सितारों के सितारे’ अब हर किसी के लिए मुफ्त
पुलिस आयुक्त के नाम पर गिफ्ट वाउचर की मांग ,जांच में जुटी पुलिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?