By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Marriage, Honeymoon and Murder: प्रेम, धोखा और मौत: पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए पति की हत्या – हनीमून पर गई सोनम की हैरान कर देने वाली साजिश
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Marriage, Honeymoon and Murder: प्रेम, धोखा और मौत: पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए पति की हत्या – हनीमून पर गई सोनम की हैरान कर देने वाली साजिश

Uncategorized

Marriage, Honeymoon and Murder: प्रेम, धोखा और मौत: पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए पति की हत्या – हनीमून पर गई सोनम की हैरान कर देने वाली साजिश

Deepak dubey
Last updated: June 9, 2025 12:56 pm
Deepak dubey
Published: June 9, 2025
Share
hq720 2
SHARE

जो इंडिया / इंदौर: इंदौर की सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi from Indore) की जिंदगी ने एक ऐसा मोड़ लिया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। हाल ही में शादी कर चुकी सोनम पर अपने ही पति की हत्या का आरोप है। हनीमून पर गए इस नवविवाहित जोड़े की यात्रा जहां एक ओर रोमांटिक होनी चाहिए थी, वहीं यह एक दिल दहला देने वाले मर्डर मिस्ट्री में बदल गई। पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया है।

Advertisement

👉 बॉयफ्रेंड से शुरू हुई नज़दीकियां, पति बना शिकार

जानकारी के मुताबिक सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी का एक छोटा सा प्लाईवुड का कारखाना है। वहां काम करने वाला राज कुशवाह सोनम से पांच साल छोटा है। सोनम अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट के बहाने अक्सर फैक्ट्री जाती थी। इसी दौरान राज और सोनम की नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों का अफेयर शुरू हो गया। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी उन्हें कई बार साथ देखा था, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये रिश्ता हत्या तक पहुंच जाएगा।

👉 शादी के 9 दिन बाद हनीमून, फिर गायब हुआ पति

सोनम की शादी राजा रघुवंशी से 11 मई को इंदौर में पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के महज 9 दिन बाद 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ। 22 मई को वे स्कूटर से ट्रेकिंग के लिए मावलाखियात क्षेत्र पहुंचे और ‘शिप्रा होमस्टे’ में ठहरे। लेकिन 23 मई के बाद राजा का कोई पता नहीं चला। 2 जून को उसका शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

👉 ट्रेकिंग गाइड की गवाही ने खोले राज़

स्थानीय ट्रेकिंग गाइड अल्बर्ट ने बताया कि उसने 23 मई को सोनम और राजा के साथ तीन और लोगों को ट्रेक करते देखा था। ये सभी हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन गाइड को हिंदी नहीं आती। उसने कहा कि 22 मई को वह उन्हें अपनी गाइड सेवा देने गया था, लेकिन सोनम और राजा ने बताया कि उन्होंने पहले ही गाइड बुक कर लिया है – “भा वानसाई”।

पुलिस की जांच में सामने आया कि 23 मई को ट्रेक पर कोई गाइड उनके साथ नहीं था। तो फिर वो तीन अन्य लोग कौन थे? यह सवाल मामले को और पेचीदा बना देता है।

👉 सुनियोजित हत्या की आशंका

राजा का शव खाई में बहुत ही बुरी हालत में पाया गया। उसकी अंगूठी और सोने की चेन गायब थी। इससे पुलिस को शक हुआ कि यह सिर्फ लूट नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। अब पुलिस को शक है कि सोनम ने अपने प्रेमी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।

👉 सोनम की गिरफ्तारी और वडील का दावा

सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से अरेस्ट किया गया। ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया कि वह रोते हुए आई थी और फोन मांग रही थी। उसने कहा कि उसके पति की हत्या हो गई है और वह लुट गई है। पुलिस ने रात 3 बजे उसे गिरफ्तार किया।

सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी से बात करने का भी मौका नहीं मिला और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी निर्दोष है और पुलिस जानबूझकर उसे फंसा रही है।

 

sonam raghuvanshi

 

India boycott Turkey Azerbaijan now earthquake in turkey : तुर्की-अजरबैजान पर भारतीयों की बॉयकॉट स्ट्राइक, अब तुर्की में भुकंप
Panvel baby found in basket: 📰 नवजात को छोड़ गई मां! पनवेल में बास्केट में मिला दो दिन का बच्चा, साथ में मिली भावुक चिट्ठी
Yadav family political controversy: यादव परिवार में तूफान: प्रतीक यादव के नाम से वायरल पोस्ट ने मचाया सियासी और पारिवारिक भूचाल, अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप
Political news: उद्योग चले बाहर, बेरोजगारी बढ़ी सरकार… घर में गुढी बनाएं या पड़ोस में?
Pollution effect on skin: मुंबईकरों की बढ़ी टेंशन, प्रदूषण के चलते युवाओं में बढ़ी स्किन की समस्या
TAGGED:indore newsmadhya pradeshMaharashtra news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230908 WA0003
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

CRIME: 1200 पेज की चार्जशीट और 62 बयान, सरस्वती वैद्य हत्याकांड में अहम अपडेट

Deepak dubey
Deepak dubey
September 8, 2023
Ladli Behna Yojana Maharashtra : सरकार का ‘वोट मैनेजमेंट स्कीम’ या महिला सशक्तिकरण? लाडली बहन योजना पर बढ़ता विवाद
Mumbai stray dogs crisis: मुंबई में ‘स्ट्रे डॉग क्राइसिस’ गहराया: 95 हजार आवारा कुत्तों से घिरा शहर, बीएमसी ने तेज किया मेगा एक्शन प्लान
MURDER: गुटखा के पैकेट ने खोला हत्या का राज, नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या को दिया अंजाम
Lalbaugcha Raja: भारी भीड़, भारी धक्का-मुक्की, वीवीआईपी के लिए विशेष व्यवस्था, बूढ़े, छोटे के लिए कुछ नहीं; लालबाग राजा के मंडल के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?