जो इंडिया / नई दिल्ली: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Cricketer Yuzvendra Chahal and choreographer Dhanashree alimony case) के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने 20 मार्च को आधिकारिक रूप से एक-दूसरे से अलग होने का फ़ैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल ने तलाक से पहले ही धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये की एलिमोनी राशि ( गुजारा भत्ता) दी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि इस रकम को लेकर कोर्ट में भी चक्कर काटे गए।
वहीं दूसरी तरफ, साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (South Industry’s famous actress Samantha Ruth Prabhu)

ने अपने तलाक के समय एक मिसाल कायम की। 2017 में नागा चैतन्य से शादी करने वाली सामंथा ने 2021 में उनसे तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाक के बदले उन्हें 200 करोड़ रुपये की एलिमोनी (गुजारा भत्ता) की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने सिरे से ठुकरा दिया।
सामंथा ने न सिर्फ गुजारा भत्ता (alimony amount) लेने से इनकार किया, बल्कि अपने करियर पर फोकस करते हुए एक मजबूत वापसी की। उन्होंने ‘सिटाडेल’ में वरुण धवन के साथ काम कर सुर्खियां बटोरीं। तलाक के बाद सामंथा एक दुर्लभ बीमारी मायोसाइटिस से भी जूझीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
सामंथा प्रभु की सराहना, तो वहीं धनश्री पर टिप्पणी
अब सोशल मीडिया पर लोग सामंथा की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं धनश्री के फैसले को लेकर मिलेजुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। गुजारा भत्ता को लेकर समाज में महिलाओं की छवि को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।
इसे भी पढ़ें –
3)- Kalyug : पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में दाग लगती पत्नियां!



