By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: “National Union of Journalists”: महाराष्ट्र में पत्रकारों के हितों के लिए एनयूजे महाराष्ट्र संघर्ष करेगी तेज – एस.कुमार हंसराज कनौजिया ने कहा, हर जिले में पत्रकारों के संगठन को मजबूत किया जाएगा।
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » “National Union of Journalists”: महाराष्ट्र में पत्रकारों के हितों के लिए एनयूजे महाराष्ट्र संघर्ष करेगी तेज – एस.कुमार हंसराज कनौजिया ने कहा, हर जिले में पत्रकारों के संगठन को मजबूत किया जाएगा।

इवेंटमुंबईसिटी

“National Union of Journalists”: महाराष्ट्र में पत्रकारों के हितों के लिए एनयूजे महाराष्ट्र संघर्ष करेगी तेज – एस.कुमार हंसराज कनौजिया ने कहा, हर जिले में पत्रकारों के संगठन को मजबूत किया जाएगा।

Deepak dubey
Last updated: February 7, 2025 10:52 am
Deepak dubey
Published: February 7, 2025
Share
IMG 20250207 WA0012
SHARE

मुंबई : देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन “नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स” (“National Union of Journalists”) इंडिया की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हंसराज कनोजिया की अध्यक्षता में गुरुवार, 6 फरवरी 2025 को मुंबई के ओशिवारा स्थित रायगढ़ मिलिट्री स्कूल (Raigad Military School in Oshiwara, Mumbai) में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एस कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एनयूजेआई पिछले 53 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए लड़ने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि इस नव निर्वाचित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स महाराष्ट्र इकाई के मुकाबले पिछला अनुभव बहुत खराब रहा है, जिसके कारण पत्रकारों को वह सुविधाएं नहीं मिल पाईं।एस कुमार ने आगे कहा कि इस दौर में मीडिया संस्थानों में पत्रकारों की संख्या में कमी आ रही है, जिसके कारण पत्रकारों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होती जा रही है। इसका परिणाम यह है कि पत्रकार बड़े बैनरों की बजाय छोटे बैनरों में काम करने को मजबूर हैं। वहीं, इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र महिला मीडिया सेल की अध्यक्ष श्रीमती संजना गांधी भारती ने कहा कि हम महिला मीडिया पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया महिला पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास तेज करेगी। इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एस कुमार, महाराष्ट्र महिला मीडिया सेल की अध्यक्ष श्रीमती संजना गांधी भारती, रायगढ़ मिलिट्री स्कूल की प्रबंध अध्यक्ष राजू घरत,श्रीमती शरवारी जोशी,बाबा लोंढे(उपाध्यक्ष),सरदार उत्तम सिंह(कोषाध्यक्ष),पी सी. कपाड़िया (सचिव), राज पांडे (सचिव), मनीष सेठ (सचिव), मीडिया प्रवक्ता इम्तियाज आज़मी, कमिटी सदस्य अर्जुन कांबले, कल्पेश म्हात्रे, रमाकांत मुंडे, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Advertisement

हसराज कनौजिया ने कहा, हर जिले में पत्रकारों के संगठन को मजबूत किया जाएगा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हंसराज कनोजिया ने कहा कि हम मुंबई समेत महाराष्ट्र के हर जिले में पत्रकारों के संगठन को इतना मजबूत बनाएंगे कि आने वाले समय में हम पत्रकारों के परिवारों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकें। कनोजिया ने आगे कहा कि महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में पत्रकार अपने परिवार का पालन-पोषण और बच्चों को ठीक से पढ़ा-लिखा भी नहीं पा रहे हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि तमाम पत्रकारों के पास औपचारिक डिग्री नहीं है लेकिन उनके पास योग्यता है फिर भी उनके पास नौकरी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो वरिष्ठ पत्रकार 60 साल के हो चुके हैं, उन्हें सरकार की नयी पेंशन योजना के तहत 20 हजार रुपये मासिक भता दिलाने के लिए हम प्रयास तेज करेंगे।

NAVI MUMBAI: कोरोना से उबर चुके बच्चों पर मल्टीसिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम का खतरा
Self defense training on Women’s Day: छात्राओं को आत्मरक्षा करने की दी ट्रेनिग
Housing.com: बड़े शहरों में किराये में हुई 25-30 फीसदी की वृद्धि
Taloja MIDC property tax: तलोजा एमआईडीसी के उद्योगों पर दोहरा कर दबाव: ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर बड़ा सवाल
CIO Klub: भारतीय प्रौद्योगिकी जगत के महत्वपूर्ण लोग CIO Klub मुंबई के 15वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ganesh visarjan mumbai updates 2023 09 76065c5c8dd9c9b90d30a7229fb38c56
आध्यात्मकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीति

Police keeping an eye on Ganpati immersion : गणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह से तैयार, ड्रोन कैमरों से नजर

Deepak dubey
Deepak dubey
September 16, 2024
Mother donate Kidney on women’s day: महिला दिन पर दिखी मां की ममता, बेटी को दी किडनी, क्रोनिक किडनी डिजीज से थी पीड़ित
उत्तर प्रदेश में डीजे लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा; पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, आक्रामक भीड़ ने घरों में लगाई आग!
MUMBAI: मुंबई की हवा में घुला है जहर, स्वास्थ्य पर बरपा रहा कहर, दिल्ली को भी छोड़ रहा पीछे
Injection scam in saifi hospital: फर्जी इंजेक्शन मामले में तीन गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?