Joindia
इवेंटकाव्य-कथामुंबईराजनीति

राजनाथ सिंह ने परिश्रम संस्था के कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज से किया संवाद, राहुल गांधी पर साधा निशाना

IMG 20241116 WA0003

मुंबई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Union Defence Minister Rajnath Singh) ने परिश्रम संस्था द्वारा बीकेसी में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज के प्रबुद्ध वर्ग (The intellectuals of North Indian society)से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए महायुती को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उद्योगपति लल्लन तिवारी, विधायक राजहंस सिंह, और एडवोकेट अखिलेश चौबे सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशिष शेलार भी इस अवसर पर मंच पर मौजूद थे।

राहुल गांधी पर निशाना:
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता को गुमराह करके सरकार तो बनाई जा सकती है, लेकिन देश को मजबूत नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जातिगत जनगणना होती है, तो कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस जाति को कितना आरक्षण देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल समाज में खलबली मचाने और देश का माहौल खराब करने के लिए उठाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा:
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “2014 के बाद से भारत की स्थिति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बहुत मजबूत हुई है। पहले भारत को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब दुनिया भारत की बातों को ध्यान से सुनती है।”

भविष्य के चुनाव परिणामों पर विश्वास:
राजनाथ सिंह ने आगामी चुनावों में भाजपा की विजय का विश्वास जताते हुए कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से पूरे देश में जनता का मूड बदला है और भाजपा को राज्य स्तर पर भी जीत की पूरी उम्मीद है।

 

 

Related posts

‘Nashamukt Navi Mumbai Campaign’: ‘जिंदगी में कभी किसी नशे को हाथ नहीं लगाया, किसी की हिम्मत नहीं…’, क्या बोले देवेंद्र फड़णवीस

Deepak dubey

कोंडोमिनियम के अंतर्गत नागरिक सुविधाओं के कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जायें, 300 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल की कॉलोनियों में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए

Deepak dubey

ईवीएम में महायुति के लिए १५ प्रतिशत इनबिल्ट वोट था ?, एनसीपी नेता जगताप ने उठाया सवाल, कहा मशीने गुजरात से लाइ गई

Deepak dubey

Leave a Comment