Joindia
आध्यात्मनवीमुंबई

नवी मुंबई मे कोपर खैराने में धूमधाम से मनाई गई छठ पूजा

IMG 20241108 WA0006

नवी मुंबई। नवी मुंबई के कोपर खैराने(Kopar Khairane in Navi Mumbai) के सेक्टर 19 स्थित धरण तालाब पर इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। भोजपुरी वेलफेयर एसोसिएशन(Bhojpuri Welfare Association)    द्वारा आयोजित इस धार्मिक महापर्व में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार हीरा हमराही की टीम द्वारा राधा कृष्ण, मां काली और शिव पार्वती की धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।

Advertisement

कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें छठ के पारंपरिक गीतों और गजलों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नवी मुंबई के विभिन्न प्रमुख नेता भी उपस्थित थे, जिनमें सांसद संजीव नायक, विधायक रमेश दादा पाटिल, डॉ. विक्रम प्राजंलि, पूर्व नगर सेवक राजाराम सिंह, शिवराम पाटिल, नारायण शिंदे, श्रीश पाटिल पवार, और कोपर खैराने के वार्ड ऑफिसर सुनील काटोले समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

आयोजन में विश्व भारती स्कूल के प्रिंसिपल संजीव सिंह और भोजपुरी वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस भव्य आयोजन ने छठ पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए स्थानीय समुदाय को एकजुट किया और सबके बीच आस्था का मजबूत संदेश दिया।

 

Related posts

घनसोली में ‘बांग्लादेशी’ बिल्डर का कारनामा: लोड बेयरिंग पर जानलेवा ‘टावर’, नागरिकों की जान पर खतरा, मनपा अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार!

Deepak dubey

संकल्प सामाजिक संस्था द्वारा दीपावली पर कम दर में रवा-मैदा वितरण

Deepak dubey

सिद्धिविनायक मंदिर की ओर से धारावी में 10 डायलिसिस बेड केंद्र, 250 रुपये में डायलिसिस

Deepak dubey

Leave a Comment