By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: रूसी पर्यटक के फोन चोरी संबंधी मामले को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की सहायता से आरपीएफ और जीआरपी ने सुलझाया
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » रूसी पर्यटक के फोन चोरी संबंधी मामले को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की सहायता से आरपीएफ और जीआरपी ने सुलझाया

क्राइमदिल्ली

रूसी पर्यटक के फोन चोरी संबंधी मामले को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की सहायता से आरपीएफ और जीआरपी ने सुलझाया

Deepak dubey
Last updated: October 9, 2024 12:54 pm
Deepak dubey
Published: October 9, 2024
Share
45a30d25 01aa 4594 b7ac 65c13eaa2415
SHARE

नई दिल्ली।भारतीय रेलवे के जीआरपी और आरपीएफ टीम (GRP and RPF Team of Indian Railway)की कर्मठता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप एक रूसी पर्यटक (Russian tourists)के चुराए गए फोन का पता लगाया गया। 17 अगस्त 2024 को नीना निकोनोरोवा, गया-कामाख्या एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। तब बिहार में फल्गु नदी के ऊपर से गुजरते समय, वह बाहर के आकर्षक दृश्यों को रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ पर डंडे से वार कर उनका फोन छीन लिया। नीना ने तुरंत ही गया, शेखपुरा और कामाख्या रेलवे स्टेशनों पर जाकर रेलवे पुलिस (जीआरपी) को इस घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (02), 313 और 317 (05) के तहत केस दर्ज किया।

Advertisement

नीना की शिकायत के बाद, जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मिलकर एक अभियान के तहत मुस्तैदी के साथ कुछ ही दिनों में, पिंटू कुमार और साजन कुमार नामक दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए, लेकिन नीना का फोन अभी तक नहीं मिला था। संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि नीना का फोन साहिल पासवान नामक व्यक्ति के पास था, जो बिहार के गांधीनगर मानपुर का निवासी था। साहिल ने ही कथित तौर पर नीना पर हमला किया और उनका फोन चोरी किया था।

हालांकि घटना के कुछ दिनों बाद नीना रूस लौट गईं, लेकिन अक्टूबर में iCloud नोटिफिकेशन के जरिए उन्हें पता चला कि उनका चोरी हुआ फोन नागपुर, महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ है। इस जानकारी को नीना ने तुरंत ही भारतीय रेल को ईमेल के जरिए साझा करने के साथ फोन की लाइव लोकेशन के बारे में भी बताया। यह इस सम्पूर्ण घटना का महत्वपूर्ण पहलू सिद्ध हुआ और इंस्टाग्राम के लोकेशन डेटा की मदद से नागपुर में टीम सक्रिय अधिकारियों ने फोन का पता लगा लिया तथा साहिल पासवान की पहचान की। उसकी गिरफ्तारी और फोन की बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु अब भी आगे कार्रवाही चल रही है।

जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने साहिल की तलाश में बिहार के गया जिले एवं आस-पास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। चोरी के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और नीना के फोन को बरामद करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें सतर्कता से काम कर रही हैं। नीना की त्वरित शिकायत, अधिकारियों की मुस्तैदी, और आधुनिक तकनीक ने इस मामले को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

PUNE:मोबाइल चलाने से मना करने पर मां की हत्या, सुसाइड दिखाने के लिए नस काटकर पंखे से लटकाया
Ashok Kharat case:ढोंगी बाबा का काला साम्राज्य बेनकाब: देश छोड़ने की फिराक में था अशोक खरात, CM Devendra Fadnavis का बड़ा खुलासा
Cash seized from Audi car: चुनावी नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: वाशी अरेंजा कॉर्नर पर ऑडी कार से नकदी बरामद
अगर मुंबई में खुली जगह की नीति रद्द नहीं की गई तो मुंबई कांग्रेस अदालत जाएगी, मुंबई के अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ द्वारा निर्धार
लोकसभा में मिली उनके गुट को मान्यता – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
TAGGED:Maharashtra newsnew delhi news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
10 96142751
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

Samruddhi expressway: शिरडी से नागपुर 520 किमी दूरी 12 नहीं पांच घंटे में करें पूरा

Deepak dubey
Deepak dubey
December 11, 2022
Maharashtra Kesari wrestler’s arrest: “महाराष्ट्र केसरी’ विजेता सिकंदर शेख गिरफ्तार — अवैध शस्त्र तस्करी प्रकरण ने कुश्ती जगत में मचाई खलबली”
NAVI MUMBAI: मुंबई-गोवा हाईवे का चौपदरीकरण का काम जल्द से जल्द करने की मांग, हाईवे पर हर 50 से 100 किलोमीटर पर ट्रामा केयर सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता
भाजपा नेता विक्रम पावस्कर को भड़काऊ भाषण पड़ेगा भारी, हाईकोर्ट में याचिका ,
Cold war between Fadnavis and Shinde : समन्वय कक्ष बना नई जंग का मैदान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?