Joindia
कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

नाबालिग लड़की से सात लोगों ने किया गैंग रेप , चार गिरफ्तार

rape

ठाणे।भिवंडी के खरबाव इलाके में सोमवार को 16 साल की एक लड़की से सात लोगों ने गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले मे ठाणे ग्रामीण पुलिस के भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की खरबाव इलाके में रहती है।

जानकारी अनुसार 2 अक्टूबर को पीड़ित लड़की की एक दोस्त ने उसे यहां एक खाली पड़े घर में बुलाया। इसके बाद उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद युवक ने अपने छह और दोस्तों को वहां बुला लिया। सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।इस दौरान लड़की की तबीयत खराब हो गई। इसके बावजूद अगले दिन वापस लड़की को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद रविवार रात पीड़ित लड़की ने भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

Mumbai local train expansion: मुंबई लोकल को नई रफ्तार: तीन नए रूटों पर चलेगी स्वतंत्र ट्रैक वाली लोकल सेवा

Deepak dubey

बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने की झूठी जानकारी देकर कुर्ला-बांद्रा रेलवे लिंक रद्द कर दिया गया, MMRDA का फर्जीवाडा , RTI से हुआ खुलासा

Deepak dubey

आरपीएफ जवान का दावा ,गोली उसने नहीं चलाई

Deepak dubey

Leave a Comment