Advertisement
नवी मुंबई। (SUICIDE)कर्ज से परेशान कोपरखैरणे मे रहने वाले 45 वर्षीय एक स्कूल वैन ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वाशी स्थित एक गार्डन उसकी शव बरामद हुई है। वाशी पुलिस एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
जानकारी अनुसार कोपरखैरणे के सेक्टर 6 मे रहने वाले शरद खराडे सुबह करीब 6 बजे काम के लिए अपने घर से निकला था। हालांकि बाद में उन्हें वाशी के सेक्टर 28 में एक सार्वजनिक उद्यान में लटका हुआ पाया गया। वह नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ था।इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुच कर उसे नीचे उतार कर वाशी स्थित मनपा अस्पताल भेजा गया।जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खराडे की आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है वहीं पुलिस ने उसके जेब से एक लेटर बरामद किया है जिसमे कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने का लिखा हुआ है पुलिस जांच शुरू कर दी है।



