By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: निजी अस्पताल में ताक पर रखे जा रहे नियम, लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा, अस्पतालों में आग की घटनाओं से राज्य सरकार नहीं सिख रही सबक
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » निजी अस्पताल में ताक पर रखे जा रहे नियम, लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा, अस्पतालों में आग की घटनाओं से राज्य सरकार नहीं सिख रही सबक

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

निजी अस्पताल में ताक पर रखे जा रहे नियम, लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा, अस्पतालों में आग की घटनाओं से राज्य सरकार नहीं सिख रही सबक

Deepak dubey
Last updated: September 9, 2023 10:32 am
Deepak dubey
Published: September 9, 2023
Share
IMG 20230909 WA00111
SHARE

मुंबई । भांडूप स्थित एक मॉल में चल रहे अस्पताल में दो साल पहले आग लगने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले ईएसआईसी अस्पताल में आग लगने से १४ से १५ लोगों की मौत हो गई थी। अस्पताल में इस तरह से आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि राज्य सरकार और मनपा प्रशासन और अब साथ ही म्हाडा इनसे बिल्कुल भी सबक नहीं सिख रही है। हालांकि इतना जरूर है कि ऐसी कोई घटना सामने आने पर कुछ दिनों तक तंत्र सक्रिय रहता है इसके बाद फिर से पूराना ढर्रा शुरू हो जाता है। इसी क्रम में अंधेरी पश्चिम में एक क्रिटीकेयर अस्पताल में नियमों को ताक पर रखते हुए अवैध निर्माण करके बेसमेंट में डायग्नोस्टिक सेंटर, बिलिंग, कैश, अकाउंट विभाग, एमआरआई, ब्लड बैक आदि चल रहा है। इसके चलते अस्पताल में आनेवाले मरीजों, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के जान पर खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement

देश भर के अस्पतालों की सुरक्षा से लेकर अग्निरोधक उपकरणों आदि पर विशेष ध्यान देने की बड़ी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होती है। हालांकि इसके बावजूद कई जगहों पर आग समेत कई तरह की घटनाओं से लोगों की मौत हो जाती है। महाराष्ट्र राज्य रोगी सेवा व श्रमिक कामगार संगठन के राज्य सचिव भीमेश मुतुला ने कहा कि इसके बावजूद राज्य सरकार और मनपा प्रशासन की तरफ से निजी अस्पतालों पर खासा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आलम यह है कि मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में बड़े प्रमाण में अवैध निर्माण कर लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। वहीं उन्होंने म्हाडा अधिकारियों के समक्ष यह सिद्ध कर दिया है कि म्हाडा की इमारत रचना में आरक्षित दो बेसमेंट में बड़े प्रमाण में डीसीपीआर कानून का उल्लंघन करके अवैध निर्माणकार्य किया गया है। इसके साथ ही इमारत के पूरे सातों मंजिल पर अस्पताल शुरू किया गया है, जहां उसमे भी अवैध निर्माण किया गया है। इसके साथ ही यहां बेसमेंट में एमआरआई समेत कई परीक्षण मशीनें, डायग्नोस्टिक सेंटर, बिलिंग, नकदी, खाता विभाग, ब्लड बैंक अवैध रूप से शुरू किया गया है।

म्हाडा के अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

मुतुला ने आरोप लगाया कि तथ्य के सामने आने के बावजूद म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। हालांकि मामला सामने आने के बाद म्हाडा अधिकारी को एमआरटीपी कानून की अवहेलना की कार्रवाई के साथ ही अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई करना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि म्हाडा के अधिकारी अस्पताल प्रशासन के अवैध कामकाज में मदद करने का काम कर रहे हैं।

लाखों का लगा चुना

सक्षम स्वराज्य संस्थाओं को प्रत्येक निर्माणकार्य फुट के आधार पर भुगतान करना पड़ता है, जबकि इस मामले में अवैध निर्माण कर खाली जगह का उपयोग किया गया है। साथ ही म्हाडा को लाखों रुपए का चुना लगाया गया है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मामले में मुतुला ने बार-बार म्हाडा अधिकारियों से संपर्क किया। साथ ही महाराष्ट्र प्रादेशिक और नगर रचना अधिनियम के अनुसार इमारत के दुरुपयोग को प्रतिबंधित करके कार्रवाई की मांग की है।

Eknath Shinde vs Ajit Pawar: “अगर आपकी कुर्सी गई तो मेरा दोष क्या?” – अजित पवार का शिंदे पर तंज
NEW DELHI: पवार की ताकत घटी, एक सांसद की सदस्यता रद्द, सचिवालय ने क्यों लिया फैसला
मत्स्य मंत्रालय बन सकता है तो गौ मंत्रालय क्यों नहीं – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश, जैन संत कमल मुनि कमलेश की केंद्र और राज्य सरकार से स्वतंत्र मंत्रालय की मांग
मुंबई के बिल्डर से मांगी रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
‘Border 2’ Movie Review: देशभक्ति, दमदार एक्शन और गर्व से भरी सिनेमाई सलामी
TAGGED:BhandupMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कल्याणक्राइममुंबई

Full story dawood vs gawali: दूधवाले से डॉन बना गवली, जिससे डरता था अंडरवर्ल्ड डॉन !, अब समय से पहले ही जेल से होगा रिहा

Deepak dubey
Deepak dubey
April 6, 2024
Navi Mumbai promotion scam: नवी मुंबई महापालिका में पदोन्नति घोटाला, व्हाट्सअप चाट से हुई डील, 14 जूनियर इंजीनियरों से करोड़ों की वसूली, एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर जांच कराने की उठी मांग
Child murder in Navi Mumbai: मोबाइल गेम्स की लत ने ली जान: मानसिक तनाव में युवक ने की 3 साल की मासूम की हत्या
Mumbai Weather: मुंबई में फिर बिगड़ी आबोहवा, रात में ठंड और दिन में गर्मी से मुंबईकर हो रहे परेशान
दशहरे के शुभ मौके पर सोना हुआ महंगा, मार्च तक 40 लाख शादियां.. इससे सोने की कीमत पर पड़ेगा असर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?