By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: New Parliament House: नवनिर्मित संसद भवन का नाम “विस्टा” की जगह सांसद संकुल रखा जाए:शंकर ठक्कर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » New Parliament House: नवनिर्मित संसद भवन का नाम “विस्टा” की जगह सांसद संकुल रखा जाए:शंकर ठक्कर

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

New Parliament House: नवनिर्मित संसद भवन का नाम “विस्टा” की जगह सांसद संकुल रखा जाए:शंकर ठक्कर

Deepak dubey
Last updated: June 1, 2023 1:08 pm
Deepak dubey
Published: June 1, 2023
Share
photo
SHARE

मुंबई । (New Parliament House) अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री शंकर ठक्कर (General Secretary Shankar Thakkar) ने कहा हमारा देश आजाद होकर 75 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी देश गुलामी की मानसिकता के साथ जी रहा है और जगह-जगह अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। दिनांक 28 मई 2023 को नई दिल्ली में भारत की लोक सभा, राज्य सभा और उनसे संबद्ध अन्य प्रतिष्ठानों के लिए एक भव्य, नवनिर्मित भवन को माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदीजी ने राष्ट्र को समर्पित किया। इसे अंग्रेजी में विस्टा (VISTA) कहा जा रहा है। इससे देश को यह संदेश जाता है कि कालान्तर में इस नव-निर्मित भवन-समूह को ‘विस्टा’ ही कहा जाएगा।

Advertisement

इस सम्बन्ध में हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि कि ‘विस्टा’ शब्द अंग्रेजी जानने वाले लोगों के लिए चाहे सुपरिचित हो और नव-निर्मित भवन-समूह की भव्यता व महिमा उसमें भली भांति ज्ञापित होती हो, किन्तु भारतीय भाषा-भाषियों के लिए यह शब्द बिलकुल अपिरिचित है। इसके प्रयोग से उनमें न भारत की संप्रभुता का भाव जागता है, न इस महान राष्ट्र की महानता द्योतित होती है, और न ही यह पता लगता है कि इसका वास्तविक अभिप्राय क्या है।

अतः सानुरोध प्रार्थना है कि ‘विस्टा’ शब्द के स्थान पर इस नव-निर्मित भवन-समूह का नाम ‘संसद संकुल’ रखा जाए। ज्ञातव्य है कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल प्रायः सभी भाषाओं में ‘संसद’ और ‘संकुल’, ये दोनों ही शब्द विगत तीन चौथाई सदी से अधिक समय से प्रचलन में हैं। भारत की प्रायः सभी भाषाओं में इनका अर्थ एक समान है। जैसाकि भारतीय संविधा के अनुच्छेद 351 में निर्दिष्ट है, सभी भारतीय भाषाओं के लिए मातृ पद-प्राप्त संस्कृत भाषा से लिए गया यह ‘संसद संकुल’ पदबंध देश के सभी भाषा-भाषियों के लिए सहज ही बोधगम्य है और वे इसकी अर्थ-व्यंजना से भली भांति अवगत हैं।

भारतीय जनता के स्वाभिमान, आत्म-गौरव और जातीय अभिमान को अक्षुण्ण बनाए रखने और उसे निरन्तर वर्धमान बनाए रखने की दृष्टि से भी ‘विस्टा’ जैसे अपरिचित, अप्रचलित और दुर्ग्राह्य अंग्रेजी शब्द की तुलना में ‘संसद संकुल’ पदबंध हमारे देश के लोकतंत्र के मंदिर के शुभ्र, पवित्र भवन-समूह के लिए सर्वथा उपयुक्त रहेगा।

देश के सभी नागरिकों की ओर से विनम्र प्रार्थना है कि कृपया संसद के दोनों सदनों और उनके कार्यालयों के लिए निर्मित भवन-समूह को समवेत रूप से ‘संसद-संकुल’ नाम ही ज्ञापित व प्रचलित किया जाए। रोमन में भी इसे SANSAD SANKUL लिखना युक्तिसंगत रहेगा। विदित है कि राजभाषा नीति में भी नयी संस्थाओं व भवनों का नामकरण हिन्दी में किए जाने का प्रावधान है। कहने की आवश्यकता नहीं कि यदि इस बारे में विधितः कोई अधिसूचना जारी कर दी जाए तो इस नाम के व्यापक प्रचलन और प्रयोग को अप्रत्याशित बढ़ावा मिलने के साथ-साथ देश में राष्ट्रीयता की भावना भी और अधिक बलवती होगी।

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान अचानक बत्ती गुल हो गई, और…; सुरक्षाकर्मियों का शुरू हुआ भागमदौड़ 
BJP Pune leader molestation case: पुणे: भाजपा नेता प्रमोद कोंढरे पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुई FIR
Big decision of Indian Railways: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम बदले
Renovation without approval of revised plan in BMC Headquarters: मनपा मुख्यालय में संशोधित प्लान की मंजूरी के बिना नवीनीकरण
वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी
TAGGED:caitMaharashtra newsmumbai newsNew parliament houseshankar thakkar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240925 WA0014
कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

Kidnapping case : पुलिस ने 12 घंटे में युवक को छुड़ाया

Deepak dubey
Deepak dubey
September 25, 2024
Sai Baba Shirdi temple donation in crores: गुरुपूर्णिमा पर शिरडी साईं बाबा को भक्तों ने चढ़ाए 6.31 करोड़ रुपये, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Thane Metro Trial Run: ठाणेकरों का सपना पूरा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया ट्रायल रन
Maharashtra Kesari Winner: एसीपी पै. विजय चौधरी की ‘हिंद केसरी 2025-26’ कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ऐतिहासिक चयन, महाराष्ट्र पुलिस का बढ़ाया मान
Coronavirus deaths Maharashtra Kerala: कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा, दो दिन में 21 मौतें, नए वेरिएंट्स की पहचान, मिजोरम में सात महीने बाद पहला मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?