जो इंडिया / मुंबई। (Smriti Mandhana Palash Muchhal relationship)
ये सेलिब्रिटी हैं जनाब, यहां प्यार, तकरार , इंकार के बाद फिर से इकरार हो ही जाता है। अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल को ही देख लीजिये। जहां बीते नवंबर दोनों सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक होने वाले थे, वहीं पलाश की धोखेबाजी ने बेचारी स्मृति का दिल ही तोड़ दिया और दोनों की शादी टूट गयी। हालांकि, स्मृति ने कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की, लेकिन पलाश सोशल मीडिया पर बार-बार अपनी सफाई देने हाजिर हो जाते थे। अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि भला आज हम आपको इन दोनों की लव स्टोरी कम हेट स्टोरी आखिर क्यों बता रहे हैं, तो बात ही कुछ ऐसी है। दरअसल, बॉलीवुड गालियारे से ‘मिसेस चटोरी’ एक ब्रेकिंग न्यूस सामने लेकर आयी है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर दोनों के दिल जुड़ सकते हैं।
क्या पलाश के प्यार में फिर ‘क्लीन बोल्ड’ होंगी स्मृति?
असल में एक लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है। वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में फिर से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के साथ आने की उम्मीद जाग उठी है. दरअसल, जो लेटेस्ट वीडियो सामने आई है उसमें पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी वहां मौजूद थे. इन तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। वीडियो में पलक मुच्छल को स्मृति मंधाने के पिता का पैर छू कर आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के जहन में कई तरह के सवाल आने लगे हैं। कई लोगों का मानना है कि अब पालश और स्मृति के परिवार में सबकुछ ठीक हो गया है। तो कुछ लोगों का कहना है कि दोनों का पैचअप हो गया है. वहीं कुछ लोगों का कहना हैं कि हो सकता हैं दोनों के परिवार वालों के बीच बात पक्की हो गई है, तो क्या मंधाना एक बार फिर पलाश के प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ होंगी? वैसे जनाब इतना तो तय है कि जहां धुंआ उड़ रहा है, वहां कुछ न कुछ पक जरूर रहा है…. है ना…! वैसे इस पर हम तो कुछ नहीं बोलेंगे, वरना आप ही कहोगे कि हम बहुत बोलते हैं…!




