जो इंडिया / मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis
फडणवीस ने स्पष्ट किया कि अब से राज्य बोर्ड के साथ-साथ केंद्रीय बोर्ड (CBSE/ICSE) के स्कूलों में भी मराठी भाषा को अनिवार्य किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महाराष्ट्र में पढ़नेवाले हर छात्र को मराठी भाषा का मूल ज्ञान हो और राज्य की सांस्कृतिक पहचान बनी रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मराठी साहित्य, व्याकरण और भाषा विकास के लिए अलग से निधि आरक्षित करेगी, जिससे नई पीढ़ी में मराठी के प्रति प्रेम और गर्व की भावना विकसित हो सके।
इसके साथ-साथ उन्होंने मराठी शिक्षकों की भरती प्रक्रिया में तेजी लाने और डिजिटल माध्यमों पर मराठी शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
यह निर्णय जहां एक ओर छात्रों को स्थानीय भाषा से जोड़ने का कार्य करेगा, वहीं दूसरी ओर मराठी भाषा की समृद्ध विरासत को संजोकर रखने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।