Joindia
Uncategorized

भाजपा देश में हिंसा, नफरत और डर फैला रही है…राहुल गांधी

rahul gandhi
भारत जोड़ो यात्रा किसी को समझाने के लिए नहीं,बल्कि जनता का दुख सुनने के लिए यहां आया हूं। लेकिन भाजपा देश के कोने-कोने में आज नफ़रत, डर और हिंसा फैलाने काम कर रही है। ऐसा जोरदार हमला राहुल गांधी ने शेगांव की सार्वजनिक सभा में की। उन्होंने आगे कहा कि इस डर के खिलाफ आवाज उठाना इस यात्रा का लक्ष्य है। इस यात्रा का लक्ष्य लोगों को अपनी बात समझाने का नहीं है, अपने मन की बात रखने का नहीं है, यात्रा का लक्ष्य जनता की आवाज सुनने का है। उन्होंने आगे कहा कि डर से, नफ़रत से, हिंसा से बंटवारा होता है।
Advertisement
प्यार से, जनता की आवाज को सुनने से जनता के मन का डर कम होता है। नफरत से इस देश को कभी फायदा नहीं होगा। किसानों और युवाओं को नजरअंदाज कर कुछ मुट्ठी भर लोगों को मजबूत बनाया जा रहा है। ऐसा हिंदुस्तान हम नहीं चाहते, और ऐसा हम होने भी नहीं देंगे, ऐसे शब्दों में उन्होंने केंद्र की मोदी और राज्य की मिंधे सरकार को फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि  पिछले 6 महीनों में  हजारों किसानों ने आत्महत्या की है, क्यों की है, किस कारण की? किसी भी किसान से बात करो, आपको कहेगा, हमें सही रेट नहीं मिलता। जिससे कारण कर्ज के बोझ तले दब जाते है और आत्महत्या को मजबूर हो जाते है। यदि उन्हें उनकी फसल के लिए सही भाव मिले तो वे आत्महत्या नहीं करेंगे।
Advertisement

Related posts

करोड़ों की बैंक ठगी :सीबीआई हिरासत में वाधवान बंधु

Deepak dubey

cocaines drug bust: साबुन में छुपाया था ₹ 25 करोड़ का कोकीन, अजीब थी तस्करी की दास्तान, भौचक्की रह गई डीआरडीआई

dinu

Mumbai: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी होगी फुल, यहां बनेंगे चार्जर पॉइंट्स

dinu

Leave a Comment