By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Nashik Conversion Case: “महाराष्ट्र में कई ‘निदा खान’ सक्रिय!”, धर्मांतरण मामले पर अपनी ही सरकार पर भड़के मंत्री, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Nashik Conversion Case: “महाराष्ट्र में कई ‘निदा खान’ सक्रिय!”, धर्मांतरण मामले पर अपनी ही सरकार पर भड़के मंत्री, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल

Uncategorizedमुंबईराजनीतिसिटी

Nashik Conversion Case: “महाराष्ट्र में कई ‘निदा खान’ सक्रिय!”, धर्मांतरण मामले पर अपनी ही सरकार पर भड़के मंत्री, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल

Deepak dubey
Last updated: May 9, 2026 10:32 pm
Deepak dubey
Published: May 9, 2026
Share
Nashik TCS Case Twist Nida Khans Parents Call It Fake Conspiracy Deny All Conversion Allegations 696x365 1
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Nashik Conversion Case)

Advertisement
महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर महायुति सरकार के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट के बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपनी ही सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि “राज्य में एक नहीं, कई निदा खान सक्रिय हैं” और धर्मांतरण का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।
नासिक Nashik Conversion Case आईटी कंपनी से जुड़े कर्मचारियों के कथित धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं के बयान सरकार की मुश्किले बढ़ा रहे हैं। मंत्री शिरसाट ने कहा कि यदि समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो महाराष्ट्र में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धर्मांतरण की घटनाएं किसी सुनियोजित साजिश के तहत हो रही हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है, जिसकी तुलना “कश्मीर फाइल्स” जैसी परिस्थितियों से की जा सकती है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस और तेज हो गई है।

मंत्री ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी यदि उसके समर्थक खुलकर सामने आ रहे हैं और उसे बचाने की कोशिशें हो रही हैं, तो यह प्रशासनिक विफलता का संकेत है। शिरसाट ने दावा किया कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा उसे छिपाने में मदद की गई।

उन्होंने एमआईएम के कुछ नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। शिरसाट के अनुसार, स्थानीय स्तर पर आरोपी को संरक्षण देने का प्रयास किया गया और बड़े राजनीतिक चेहरे भी उसके समर्थन में उतरते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि राज्य की सामाजिक सुरक्षा और सांप्रदायिक संतुलन से जुड़ा गंभीर विषय है।

इस पूरे घटनाक्रम ने महायुति सरकार को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। विपक्ष का कहना है कि जब सत्ता पक्ष के मंत्री ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, तो राज्य की कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति समझी जा सकती है। आने वाले दिनों में यह मामला और अधिक राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

जिसके मर्डर में सात से जेल में है बंद, वो जिंदा निकली! असमंजस में पड़ी पुलिस 
Vishal Mega Mart : धमाल मचा दिया है इस सिक्युरिटी कंपनी ने, UPSC, IIT-JEE, और NEET से भी ज्यादा कठिन इसकी परीक्षा.
बड़ी राहत: एकेडमिक मोबिलिटी को एनएमसी की मंजूरी यूक्रेन से लौटे मेडिकल विद्यार्थी विदेश में पूरी कर सकेंगे पढ़ाई
CAIT का राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन 9-10 जनवरी को दिल्ली में होगा
आदित्य ठाकरे का मनपा आयुक्त चहल को खरा पत्र, मनपा में असंवैधानिक मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से भ्रष्टाचार शुरू है, सड़क निर्माण कार्य मे हुए घोटाले के आरोपों का जवाब क्यों नहीं देता प्रशासन
TAGGED:AIMIMAsaduddinOwaisiBreakingNewsConversionCaseDharmantaranCaseHindiNewsLatestNewsLawAndOrderMaharashtraNews NashikMaharashtraPoliticsMahayutimimmumbainewsNashikNewsNidaKhanPoliticalNewsSanjayShirsatShindeGroupStatePolitics
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
india ai model launch ashwini vaishnaw
देश-दुनियामुंबईराजनीति

Indian AI Model : India लॉन्च करेगा पावरफुल AI ऐप, 18693GPUs का जबरदस्त कंप्यूटिंग पवार, डीपसीक और चैटजीपीटी (ChatGPT) से 9 गुना ज्यादा ताकतवर,

Deepak dubey
Deepak dubey
January 31, 2025
Congress’s second list released: कांग्रेस के 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित!
सेल्फी लेते समय वैतरणा नदी में डूबे मां बेटे
BMC tree cutting penalty: पेड़ों की कटाई पर मनपा की खामोशी, जुर्माने से नहीं बचेगा पर्यावरण!
Smoking is injurious to health: सावधान!मस्तिष्क को सिकोड़ रहा धूम्रपान, समय से पहले कर देता है बूढ़ा, रिसर्च में सामने आया चौंकानेवाला खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?