By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Central Railway Fire Incident: कलवा रेलवे ट्रैक के पास कचरे में भीषण आग, धुएँ से थमी सेंट्रल लाइन की रफ्तार, मध्य रेल की लापरवाही उजागर, लोकल-एक्सप्रेस 20 मिनट तक रहीं प्रभावित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Central Railway Fire Incident: कलवा रेलवे ट्रैक के पास कचरे में भीषण आग, धुएँ से थमी सेंट्रल लाइन की रफ्तार, मध्य रेल की लापरवाही उजागर, लोकल-एक्सप्रेस 20 मिनट तक रहीं प्रभावित

ठाणेसिटी

Central Railway Fire Incident: कलवा रेलवे ट्रैक के पास कचरे में भीषण आग, धुएँ से थमी सेंट्रल लाइन की रफ्तार, मध्य रेल की लापरवाही उजागर, लोकल-एक्सप्रेस 20 मिनट तक रहीं प्रभावित

Deepak dubey
Last updated: January 30, 2026 11:38 pm
Deepak dubey
Published: January 30, 2026
Share
IMG 20260130 WA0059
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Central Railway Fire Incident)

Advertisement

ठाणे जिले के कलवा इलाके में रेलवे ट्रैक से सटे नाले में जमा कचरे में अचानक लगी आग ने एक बार फिर मध्य रेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में घना काला धुआँ ट्रैक पर फैल गया, जिससे ट्रेन चालकों को सिग्नल और आगे का ट्रैक देखने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
धुएँ के कारण ट्रैक पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने एहतियातन कौशन ऑर्डर जारी किया। इसका सीधा असर सेंट्रल रेलवे की सेवाओं पर पड़ा और मुंबई से गुजरने वाली लोकल ट्रेनों के साथ-साथ कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें 15 से 20 मिनट तक देरी से चलाई गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अप और डाउन फास्ट लाइनों पर ट्रेनों को हैंड सिग्नल के जरिए निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग रेलवे ट्रैक से बेहद करीब लगी थी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि नाले में लंबे समय से कचरा जमा था, जिसकी सफाई समय पर नहीं की गई। यही कचरा आग की वजह बना, जो प्रशासनिक अनदेखी को साफ तौर पर दर्शाता है।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, ठाणे महानगरपालिका का आपदा प्रबंधन विभाग और रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 7 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हालांकि, यह घटना कोई पहली नहीं है। इससे पहले भी रेलवे ट्रैक के पास कचरे में आग लगने की घटनाएँ सामने आती रही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि रेलवे ट्रैक के आसपास सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी किस विभाग की है? हर बार किस्मत साथ दे, यह जरूरी नहीं।

🚦 E-challan rules: मुंबई में ट्रैफिक पुलिस के लिए सख्त नियम: अब निजी मोबाइल फोन से नहीं काट सकेंगे ई-चालान, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Maharashtra government decision on school safety:राज्य सरकार को हाईकोर्ट का निर्देश: स्कूलों में जाकर बच्चों की सुरक्षा जांचें! बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के बाद सख्त रुख
भारत मे शिक्षा जिहाद ?’ इस विषय पर ‘ऑनलाइन’ विशेष संवाद
Maharashtra horror: बदलापुर में बच्चियों के साथ दुष्कर्म से गुस्साई लाडली बहनें, डेढ़ हजार नहीं, न्याय दो, सरकार के खिलाफ़ आक्रोश, रेल रोक किया चक्का जाम, महिलाओं का आंदोलन
Ajit Pawar Death: ‘हमने अपने परिवार का मुखिया खो दिया’- अजित पवार को याद कर भावुक हुए सुनील तटकरे
TAGGED:central railwayMaharashtra newsmumbai newsthane news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
tcs hiring 154338640 3x4 1
क्राइमनवीमुंबई

Recruitment exam scam: नवी मुंबई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: TCS iON पर्यवेक्षक पर केस दर्ज

Deepak dubey
Deepak dubey
July 18, 2025
यादव संघ मुंबई की कार्यणकारिणी गठित पदाधिकारियों की घोषणा
Millions spent on advertising: शिंदे सरकार सिर्फ 2 महीने में विज्ञापन पर 53 करोड़ खर्च
गर्भवती नहीं थी पत्नी, सोनोग्राफी के बाद पता चली सच्चाई; पति ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया
Devendra Fadnavis statement on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को झटका: अदालत की फटकार, फडणवीस का पलटवार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?