By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Road Safety Failure: महायुति राज में सड़क हादसों का कहर! 11 महीनों में 14 हजार से ज्यादा मौतें, कहां है सरकार?
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Road Safety Failure: महायुति राज में सड़क हादसों का कहर! 11 महीनों में 14 हजार से ज्यादा मौतें, कहां है सरकार?

मुंबई

Road Safety Failure: महायुति राज में सड़क हादसों का कहर! 11 महीनों में 14 हजार से ज्यादा मौतें, कहां है सरकार?

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 26, 2025 9:44 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 26, 2025
Share
devendra fadnavis eknath shinde ajit pawar
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: महायुति सरकार के कार्यकाल में राज्य की बदहाल सड़कों और लापरवाह ड्राइविंग के चलते सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क दुर्घटनाओं (Road accident deaths in Maharashtra) और इनमें होने वाली मौतों के आंकड़े बेहद डरावने हैं। जनवरी से नवंबर के बीच महाराष्ट्र में कुल 13,061 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 14,066 लोगों की जान चली गई।

Advertisement

पिछले साल इसी अवधि में 13,141 हादसों में 14,185 मौतें हुई थीं। यानी हादसों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि मौतों के आंकड़े लगभग जस के तस बने हुए हैं।

मुंबई में भी हालात चिंताजनक

राजधानी मुंबई (Mumbai) में अकेले नवंबर महीने में 244 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में 27 लोगों की मौत हुई, जबकि 254 लोग घायल हुए। बढ़ते हादसों के चलते महाराष्ट्र की सड़कों को अब लोग “मौत की सड़कें” कहने लगे हैं।

हादसों में बढ़ोतरी, मौतों में मामूली कमी

परिवहन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 218 मामलों (0.66 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही तेज रफ्तार व लापरवाह ड्राइविंग के मामले भी सामने आ रहे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि पिछले साल की तुलना में हादसों में मरने वालों की संख्या में 119 (0.83 प्रतिशत) की कमी आई है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर राहत

इस बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से कुछ राहत भरी खबर सामने आई है। जनवरी से नवंबर 2024 के दौरान इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में 82 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2025 में यह आंकड़ा घटकर 61 रह गया। यानी 21 मौतों (26 प्रतिशत) की कमी दर्ज की गई है। साथ ही, इस एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की संख्या भी 66 से घटकर 54 हो गई है, जो 18 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

कुल मिलाकर, राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर हालात गंभीर बने हुए हैं और सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

 

आईएचसीएल ने अहमदाबाद में चौथा ‘जिंजर होटल’ शुरू किया
Samruddhi expressway: शिरडी से नागपुर 520 किमी दूरी 12 नहीं पांच घंटे में करें पूरा
क्या सुप्रीम कोर्ट बचाएगा आज़ादी, लोकतंत्र और संविधान? सवाल करते हुए उद्धव ठाकरे गरजे
Malnutrition in Mumbai’s slums: मुंबई की झोपड़पट्टियों में कुपोषण की समस्या, मुख्यमंत्री ने महिला व बाल विकास विभाग को दिए निर्देश
NEW DELHI : राहुल गांधी ने लोगो को अनोखा संदेश देने की कोशिश
TAGGED:ajit pawardevendra fadnavisEknath shindemaharashtra.Mahayuti ruleMahayuti rule road safetymumbairoad accidentsRoad safetyTraffic accidents
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240716 WA0005
कल्याणकाव्य-कथानवीमुंबई

Devesh thakur: बिहार विधानसभा के पूर्व सभापति और सांसद देवेश ठाकुर का होगा नवी मुंबई में भव्य सत्कार

Deepak dubey
Deepak dubey
July 16, 2024
Five children drowned at Juhu Chowpatty:जुहू चौपाटी पर डूबे पांच बच्चे ,एक को बचाया ,चार की तलाश जारी 
MURDER: स्कूल गेट पर छात्र को पीटकर हत्या ,दोस्त हुआ घायल
CM Ekanath Shinde: वर्षा बंगले में मेहमान नवाजी पर करोड़ों खर्च, RTI से खुला राज
भारत अपने नौसैनिकों के समर्पण को सलाम करता है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?