भारत के आधुनिक, डिज़ाइन-फर्स्ट और सस्टेनेबल लग्ज़री फाइन ज्वेलरी ब्रांड लुसिरा ज्वेलरी ने महाराष्ट्र में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए पुणे में अपना दूसरा एक्सपीरियंस स्टोर शुरू किया है। बढ़ती आय, बदलते उपभोक्ता व्यवहार और युवा, आत्मनिर्भर ग्राहकों की मजबूत मौजूदगी के चलते पुणे तेजी से प्रीमियम और समकालीन ब्रांड्स
करीब 2,000 वर्गफुट में फैला यह स्टोर अब तक का लुसिरा का सबसे बड़ा रिटेल स्पेस है। इसे एक इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जहाँ ग्राहक सिर्फ ज्वेलरी खरीदते नहीं, बल्कि उसे एक्सप्लोर, स्टाइल और पर्सनलाइज़ भी कर सकते हैं। फ्री-फ्लो लेआउट, स्टाइलिंग काउंटर और टच-एंड-फील ज़ोन्स के ज़रिए यह स्टोर पुणे के डिज़ाइन-प्रेमी ग्राहकों को एक आधुनिक और सहज शॉपिंग अनुभव देता है।
लॉन्च के मौके पर लुसिरा ज्वेलरी के सह-संस्थापक रुपेश जैन ने कहा कि युवा प्रोफेशनलों, क्रिएटिव कंज्यूमर्स और तेजी से बढ़ती प्रवासी आबादी के कारण पुणे आज देश के सबसे डायनामिक लग्ज़री बाज़ारों में शामिल हो चुका है। उनके मुताबिक, पुणे का यह फ्लैगशिप स्टोर ग्राहकों को एक ऐसा स्पेस प्रदान करता है, जहाँ ज्वेलरी का अनुभव ज्यादा व्यक्तिगत, इंटरैक्टिव और अभिव्यक्तिपूर्ण बनता है।
नए स्टोर में कई पहली बार पेश किए गए फीचर्स शामिल हैं, जिनमें परिवारों की सुविधा के लिए एक विशेष किड्स कॉर्नर भी है। इसके अलावा 9 केटी ज्वेलरी, प्लेटिनम, इनैमल पीसेज़ और नई पेटालीक कलेक्शन के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। ग्राहक यहाँ स्किन-सेफ और निकल-फ्री ज्वेलरी की विस्तृत रेंज के साथ रोज़मर्रा के उपयोग से लेकर खास मौकों के लिए स्टेटमेंट डिज़ाइनों का चयन कर सकते हैं।
लुसिरा का यह पुणे फ्लैगशिप स्टोर लेब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी की पूरी रेंज को प्रदर्शित करता है, जिसमें सॉलिटेयर, सिग्नेचर कलेक्शंस, ओकेज़न-वियर और डेली-वियर शामिल हैं। सभी उत्पाद आईजीआई/जीआईए/एसजीएल प्रमाणन, बीआईएस हॉलमार्क के साथ लाइफटाइम एक्सचेंज और बायबैक गारंटी के अंतर्गत उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता और पारदर्शिता का भरोसा मिलता है।
यह लॉन्च लुसिरा ज्वेलरी के ऑम्नी-चैनल विस्तार की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। ब्रांड ने वित्त वर्ष 2026 के अंत तक देश के प्रमुख महानगरों में कई नए अनुभव-आधारित स्टोर्स शुरू करने की योजना बनाई है, जिससे भारत में आधुनिक और सस्टेनेबल लग्ज़री ज्वेलरी को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।



