Joindia
मुंबईराजनीति

BJP leader obscene message case: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप!”

पार्टी में मचा बवाल, महिला पदाधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत — धमकी और हमले के आरोप से सियासी गलियारों में हलचल

Advertisement

जो इंडिया / मुंबई: (BJP leader obscene message case)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला उसके युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुप मोरे का है, जिन पर एक महिला पदाधिकारी ने अश्लील संदेश भेजने, धमकाने और हमला करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। चिंचवड़ पुलिस थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में जबरदस्त खलबली मच गई है।

शिकायतकर्ता महिला पदाधिकारी के अनुसार, अनुप मोरे के साथ पिछले कुछ वर्षों से उनके व्यक्तिगत संबंध थे, लेकिन धीरे-धीरे मोरे ने उन्हें अशोभनीय व्यवहार और गंदी बातें भेजना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि अनुप मोरे ने उनके मोबाइल पर कई अश्लील फोटो और मैसेज भेजे थे।

महिला का आरोप है कि जब उसने यह सब रोकने और दूरी बनाने की कोशिश की, तो अनुप मोरे ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह उनके आपत्तिजनक फोटो या वीडियो किसी को न दिखाए, अन्यथा गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया और पीछे की शीशा तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि यह हमला अनुप मोरे के इशारे पर करवाया गया था ताकि वह डर जाए और मामला दबा दे।

इस सनसनीखेज खुलासे से भाजपा के भीतर भूचाल मच गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई है और कई लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से पार्टी की साख पर गहरा धब्बा लग रहा है।

चिंचवड़ पुलिस ने महिला की शिकायत पर अदखलपात्र अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब आरोपी नेता के कॉल डिटेल्स, चैट्स और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है।

भाजपा नेताओं में यह चर्चा भी तेज है कि पार्टी नेतृत्व अब इस मामले पर क्या रुख अपनाएगा। क्योंकि इससे पहले भी पार्टी के कई नेताओं के नाम महिला संबंधी विवादों में सामने आ चुके हैं — जैसे गणेश पांडे, मधु चव्हाण और एक अन्य प्रवक्ता।

पुलिस जांच के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं, वहीं भाजपा के भीतर यह घटना फिर से सवाल खड़े कर रही है कि आखिर “सबका साथ, सबका विकास” के नारे के पीछे ऐसे “गंदी बात” करने वाले नेताओं की जगह क्यों बनी हुई है?

Related posts

Cyber crime: व्हाट्सएप डब्ल्यूएफएच स्कैम’, टेलिग्राम ऐप पर टास्क के नाम पर हो रही ठगी, ठगों से सावधान रहने का साइबर सेल का अलर्ट 

Deepak dubey

MUMBAI: सरकार को “सुप्रीम” फटकार! जांच एजेंसियों के कार्यालयों में

Deepak dubey

सोमालिया जैसे’ हमले से बचने की सलाह देने वाला संदेश मिला

Deepak dubey

Leave a Comment