जो इंडिया / मुंबई: मुंबई का ऐतिहासिक एलफिंस्टन ब्रिज (The historic Elphinstone Bridge Mumbai) जिसने 125 वर्षों तक शहर की धड़कनों को जोड़े रखा, जल्द ही इतिहास बन जाएगा। एमएमआरडीए (MMRDA) ने इसे बंद करने का फैसला लिया है ताकि शिवड़ी-वर्ली कनेक्टर (worli shivadi connector) और एक आधुनिक डबल-डेकर फ्लाईओवर (double decker flyover) के निर्माण का रास्ता साफ हो सके।
एलफिंस्टन ब्रिज सिर्फ एक पुल नहीं था, यह मुंबई की फिल्मी और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा भी रहा है। दीवार जैसी चर्चित फिल्मों की शूटिंग यहां हुई थी। लेकिन अब यह पुल बदलती मुंबई की विकास गाथा में अपना स्थान छोड़ रहा है।
एमएमआरडीए के मुताबिक, नया फ्लाईओवर दो चरणों में होगा: पहला स्तर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड और सेनापति बापट रोड को जोड़ेगा, जबकि दूसरा स्तर मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ेगा। इससे पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी और नवी मुंबई से दक्षिण मुंबई की यात्रा सुगम हो जाएगी।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से 13 अप्रैल तक सुझाव मांगे हैं, क्योंकि आने वाले दो वर्षों तक दादर के तिलक ब्रिज जैसे वैकल्पिक मार्गों पर दबाव बढ़ेगा।
पुराने पुल को मानसून शुरू होने से पहले तोड़ने की योजना है, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि प्रोजेक्ट की समयसीमा बढ़ सकती है, जैसा कि पहले के मामलों में देखा गया है। मुंबई एक और बदलाव की ओर बढ़ रही है। जहां एक पुरानी दीवार टूटेगी, वहीं नई राहें बनेंगी।
इन खबरों को भी जरूर पढ़ें-: