By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: CHETAK FESTIVAL: चेतक फेस्टिवल – सारंगखेड़ा 2023, लोगों की भारी मौजूदगी के बीच होगा महाराष्ट्र की घुड़सवारी विरासत का शानदार आगाज 
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » CHETAK FESTIVAL: चेतक फेस्टिवल – सारंगखेड़ा 2023, लोगों की भारी मौजूदगी के बीच होगा महाराष्ट्र की घुड़सवारी विरासत का शानदार आगाज 

देश-दुनिया

CHETAK FESTIVAL: चेतक फेस्टिवल – सारंगखेड़ा 2023, लोगों की भारी मौजूदगी के बीच होगा महाराष्ट्र की घुड़सवारी विरासत का शानदार आगाज 

Deepak dubey
Last updated: November 26, 2023 5:39 am
Deepak dubey
Published: November 25, 2023
Share
SHARE

इस वर्ष 21 दिसंबर 2023  से 7 जनवरी 2024 तक मचेगी ‘चेतक फेस्टिवल’ की धूम  

Contents
  • इस वर्ष महोत्सव के दौरान कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गई हैं जो इस प्रकार से हैं: 
  • चेतक फेस्टिवल – सारंगखेड़ा 2023 में शामिल होंगे लगभग 12 लाख लोग: 
    • कब और कहां होगा ‘चेतक फेस्टिवल -सारंगखेड़ा 2023’ का उत्सव:
Advertisement

सारंगखेडा। दक्षिणी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले (CHETAK FESTIVAL nadurbar district in maharashtra) में स्थित सारंगखेड़ा शहर में हर दिसंबर को एक लाजवाब मनमोहक पारंपरिक उत्सव ‘चेतक  फेस्टिवल’ (CHETAK FESTIVAL) मनाया जाता है, जिसका इन्तजार लोगों को पूरे साल रहता है। पिछले साढ़े तीन सौ साल से अधिक समय से चले आ रहे इस पारंपरिक महोत्सव ने गहरी ऐतिहासिक जड़ें जमाईं हैं,  जिसकी बदौलत देश-विदेश के हर हिस्से से लोग यहाँ पहुंचते हैं। ‘चेतक फेस्टिवल’ घोड़े का एक ऐसा मेला है जिसमें भाग लेने वाले अश्व प्रेमी अपनी शान समझते हैं। इस महोत्सव ने कई वर्षों से सभी लोगों के दिलों और कल्पनाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस उत्सव में देश भर से लोग विविध वेरायटी के घोड़े लेकर यहाँ घोडा प्रदर्शनी के लिए पहुंचते हैं। साथ ही यहाँ घुड़सवारों सहित अन्य लोगों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

‘चेतक फेस्टिवल – सारंगखेडा’ की विरासत और परंपरा मुख्य रूप से राजघराने से जुड़ी हुई है.  महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज के युग से यह महोत्सव लगातार जारी है. शिवराय ने स्वयं इस मेले से युद्ध के घोड़े प्राप्त किए थे। इस अनोखे महोत्सव की शुरुआत से ही इसने  घोड़े के प्रति लगाव रखने वाले अश्व प्रेमी किसानों, व्यापारियों और निज़ाम सहित देश के प्रतिष्ठित  व्यक्तियों को आकर्षित किया. ये सभी लोग घोडा की खरीददारी के लिए अक्सर सारंगखेड़ा आते थे। तापी नदी के पास स्थित यह स्थान बलूचिस्तान, अरब और भारत के विभिन्न क्षेत्रों से घोड़ों की मेजबानी के लिए आदर्श रूप से उपयुक्त माना जाता रहा है।

इस वर्ष 21 दिसंबर, 2023 से 7 जनवरी, 2024 तक चलने वाला यह उत्सव ‘चेतक फेस्टिवल’ भारत की घोड़ा विरासत का प्रतीक माना जा रहा  है, जिसमें देश विदेश के  विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 2,500 घोड़ों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो अपनी भव्यता से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार होंगे।महाराष्ट्र की घुड़सवारी संस्कृति और घोड़े का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

चेतक फेस्टिवल की शुरुआत “दत्त जयंती” से होती है, जो इस अनोखे घोड़े मेले की शुरुआत का प्रतीक है। यह उत्सव घोड़े के कौशल का अविश्वसनीय प्रदर्शन पेश करता है, जो जीवित ऊर्जा के साथ जुड़े ग्रामीण आकर्षण की तस्वीर पेश करता है।

Shivsena(UBT) : गद्दारों को राजनीति में दिखाने का समय आ गया है, उद्धव ठाकरे

इस वर्ष महोत्सव के दौरान कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गई हैं जो इस प्रकार से हैं: 

हॉर्स शो: इस बार चेतक  महोत्सव में आने वाले लोगों को  महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत का नजारा देखने को मिलेगा। इस विशेष ‘हॉर्स शो’ में  घोड़ों की विविधता, उनकी खूबसूरती और अनोखेपन के साथ साथ प्रत्येक घोड़े कीअद्वितीय प्रतिभा लोगों को देखने को मिलेंगी।

इक्वाइन प्रीमियर लीग:  इस वर्ष पहली बार ‘चेतक  फेस्टिवल -सारंगखेडा’ में शामिल घोड़ों और घुड़सवारों के लिए एक नए कांसेप्ट वाली खेल प्रतियोगिता ‘इक्वाइन प्रीमियर लीग’ आयोजित होने वाली है. यह प्रतियोगिता सभी अश्वप्रेमियों और दर्शकों को रोमांचक अश्व खेल की से रूबरू कराएगी , जो इस महोत्सव में उत्साह की एक नई परत जोड़ेगी।

टेंट सिटी: चेतक फेस्टिवल में पहुंचे आगंतुकों के रहने और विश्राम करने के लिए यहां काफी अच्छा इंतजाम किया गया है. तापी नदी के किनारे ‘टेंट सिटी’ के रूप मे शानदार आरामदायक आवास तैयार है, जो प्रकृति और फेस्टिवल का एक आदर्श मिश्रण साबित होगा।

कार्निवल: चेतक फेस्टिवल में पहुंचे सैलानियों और अश्व प्रेमियों के लिए आयोजित कार्निवल में स्थानीय हस्तशिल्प से भरे स्टाल नजर आयेंगे.  साथ ही लोग मुंह में पानी ला देने वाले स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं.

लाइव शो और संगीत कार्यक्रम: चेतक फेस्टिवल के दौरानआयोजित कार्निवल में विविध लाइव शो, नृत्य और मनोरंजक कार्यक्रम का सभी लोग आनंद ले सकते हैं.

कंज्यूमर एक्सपो: यहां पहुंचे  लोग विभिन्न प्रकार के घुड़सवारी उत्पादों और अन्य वस्तुओं के अलावा आम लोगों की खरीददारी के लिए इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों और स्टालों की एक श्रृंखला का लाभ ‘कंज्यूमर एक्सपो’ में ले सकते हैं.

चेतक फेस्टिवल – सारंगखेड़ा 2023 में शामिल होंगे लगभग 12 लाख लोग: 

इस वर्ष अठारह दिनों तक चलने वाले ‘चेतक फेस्टिवल’ में देश विदेश से कुल लगभग 12 लाख लोगों के पहुंचने की गुंजाइश है।

इसमें आम लोगों के अलावा शाही परिवारों के सदस्य, बॉलीवुड हस्तियां, बिजनेस टाइकून और टॉप के राजनेता शामिल होते हैं जो इस साल भी पहुंचने वाले हैं.

इस परंपरा-समृद्ध उत्सव ‘चेतक फेस्टिवल’ के प्रमुख आयोजक चेतक इक्वाइन डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह रावल के अनुसार, “चेतक फेस्टिवल में हमारा प्राथमिक उद्देश्य महाराष्ट्र की गहन सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध विरासत की रक्षा करना और उसका जश्न मनाना है। चेतक फेस्टिवल न केवल महाराष्ट्र के सार का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि एकता के रूप में भी खड़ा है। भारत के लिए गौरव का स्रोत है। मैं हर कोने से लोगों को उत्सव में शामिल होने, हमारे आतिथ्य का अनुभव करने और खानदेशी रीति-रिवाजों की सुंदरता में डूब जाने के लिए हार्दिक निमंत्रण देता हूं।”

चेतक महोत्सव सारंगखेड़ा के सह-आयोजक श्री विशाल गंजू का कहना है कि “चेतक महोत्सव की भव्यता न केवल स्थानीय विरासत का जश्न मनाती है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में भी जान फूंकती है, महाराष्ट्र के ऐतिहासिक आयोजन से वर्तमान पीढ़ी को रुबरु कराती है, परंपरा और अश्व प्रेम के साथ साथ इस फेस्टिवल में शामिल लोगों के लिए रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त होता है।”

 

कब और कहां होगा ‘चेतक फेस्टिवल -सारंगखेड़ा 2023’ का उत्सव:

दिनांक: 21 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 तक

स्थान: सारंगखेड़ा, नंदुरबार, महाराष्ट्र

आयोजक: श्री जयपालसिंह रावल, अध्यक्ष, चेतक इक्वाइन डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड

अधिक जानकारी और मीडिया पूछताछ के लिए कृपया संपर्क करें:

आनंद श्रीवास्तव (मो) 9867062509 / 7208040252 ई मेल: shrivastavanand169@gmail.com 

संध्या लाल (मो) 9221386783

ब्रांड सहयोग के लिए कृपया 8879977390 नंबर पर श्री. विशाल गंजू से संपर्क करें

Baba Siddique Murder Case update : NCP लीडर के हत्याकांड में सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी मोहित कंबोज का नाम, डायरी में एंट्री की जांच से खुलेगा कई राज!
Disgusting work of the seller: डोंबिवली में फलों के विक्रेता का घृणित कृत्य, वीडियो वायरल
क्या भारत जोड़ी यात्रा में शामिल होंगे ? उद्धव ठाकरे ने दिया जवाब…
RSS message to BJP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान – “संघ किसी से मांगता नहीं, हिंदू राष्ट्र का मतलब सत्ता नहीं बल्कि न्याय और समानता”
Rashtriya samaj party news: बालासाहेब के आशीर्वाद लेकर निकली महादेव जानकर की रैली, पुलिस ने अंधेरी में रोका, कार्यकर्ता हुए आक्रामक
TAGGED:CHETAK FESTIVALjo india जोइंडियाjoindiaMaharashtra newsnandurbaug
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20241018 WA0003
नवीमुंबईराजनीति

Unauthorized building: सरकारी जमीन पर हो रहे अनाधिकृत भवन निर्माण को ध्वस्त करें, भाजपा पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह ठाकुर ने आयुक्त को लिखा पत्र

Deepak dubey
Deepak dubey
October 18, 2024
Millions spent on advertising: शिंदे सरकार सिर्फ 2 महीने में विज्ञापन पर 53 करोड़ खर्च
घूर रहा था… लेली जान
आखिरकार मनोज जरांगे की भूख हड़ताल खत्म  
Mrs. Maharashtra: नयनतारा जैसवार के लिए यह आसान नहीं था, बनी सेकण्ड रनरअप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?