Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

देश में पहली बार: 81 साल की महिला की किडनी उसके 56 वर्षीय बेटे को लगाई गई, डॉक्टर्स ने पत्नी की जगह मां की किडनी को चुना

Advertisement

[ad_1]

मुंबई14 घंटे पहले

कॉपी लिंक2021 में किडनी प्रत्यारोपण के बाद से बुजुर्ग मां व बेटे राजेन स्वस्थ हैं। - Dainik Bhaskar

2021 में किडनी प्रत्यारोपण के बाद से बुजुर्ग मां व बेटे राजेन स्वस्थ हैं।

देश में पहली बार एक 81 वर्षीय महिला की किडनी उसके 56 वर्षीय बेटे को लगाई गई है। नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले इस सफल ऑपरेशन को नवी मुंबई के अपोलो अस्पतालों के डॉक्टरों ने अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 56 साल के राजेन शशिकांत शाह को 2020 में यह पता चला कि वे किडनी की गंभीर बिमारी से ग्रसित हैं। इसके बाद उन्हें सप्ताह में चार बार डायलेसिस कराने पड़ रहे थे। इससे राहत के लिए डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। शुरू में उन्होंने बाहर डोनर की तलाश की, लेकिन सही डोनर नहीं मिलने पर डॉक्टर्स की सलाह के बाद उनकी मां कला शशिकांत शाह उन्हें किडनी देने को तैयार हो गईं।

पत्नी की जगह डॉक्टर्स ने मां की किडनी को चुनाकला के बेटे राजेन शाह आईटी प्रोफेशनल हैं। पहले उनकी पत्नी भी अपनी किडनी देने के लिए राजी हो गई थीं, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया क्योंकि उन्हें हाई ब्लडप्रेशर था। हालांकि, कला शाह की 81 साल की उम्र देख पहले तो डॉक्टर्स को संदेह हुआ कि उनकी किडनी को ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता। जिसके बाद उनके कुछ टेस्ट किए गए, इसमें उनकी किडनी उपयुक्त पाई गईं। आखिरकार कुछ दिन पहले मां की किडनी बेटे के शरीर में सफलापूर्वक प्रत्यारोपित कर दी गई। फिलहाल दोनों फिट हैं और अपने घर पर हैं।

इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले डॉक्टर्स के साथ कला और राजेन शाह।

इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले डॉक्टर्स के साथ कला और राजेन शाह।

टाइप टू डायबिटीज व हाइपरटेंशन से पीड़ित थे राजेनराजेन शाह टाइप टू डायबिटीज व हाइपरटेंशन के भी मरीज हैं, इसलिए किडनी की गंभीर बीमारी होने के बाद उन्हें सप्ताह में चार दिन डायलेसिस कराना पड़ती थी। वह और उनका परिवार मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहता है। राजेन शाह आईटी पेशेवर हैं। 2021 में किडनी प्रत्यारोपण के बाद से बुजुर्ग मां व बेटे राजेन स्वस्थ हैं। राजेन शाह को किडनी देने के लिए उनकी पत्नी भी तैयार हो गई थीं, लेकिन उन्हें हायपरटेंशन रोग होने से डॉक्टरों ने इनकार कर दिया।

अपनी लाइफ स्टाइल की वजह से फिट हैं कला शाहइस सफल ऑपरेशन के बाद कला शाह ने बताया कि वे सुबह जल्दी उठती हैं और सही समय पर फूड खाती हैं। हमेशा सक्रिय रहती हैं। घर में पूरी तरह सकारात्मक माहौल है, इसलिए टेंशन का सवाल ही नहीं। इसलिए इतनी उम्र में भी वे पूरी तरह फिट हैं।

इससे पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दिल्ली में की थी किडनी दानअपोलो अस्पताल के डॉ अमोल पाटिल ने बताया कि इससे पहले दिल्ली में 80 साल के व्यक्ति ने किडनी दी थी। इस मामले में किडनी डोनर की उम्र 81 साल है। इस तरह कला शाह सबसे बुजुर्ग व जीवित किडनी दाता हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

Traders scared of door to door verification of GST department: जीएसटी विभाग की डोर टू डोर वैरीफिकेशन से घबराए व्यापारी, महाराष्ट्र के व्यापारिक संगठनों ने किया विरोध, 1 अगस्त से 5 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए ई-चालान जरूरी

Deepak dubey

रेलवे मार्ग से सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़; तीन शहरों में छापेमारी, 19 करोड़ का सोना जब्त

Deepak dubey

Tiger Cubs in Ranibaug: रानीबाग में जय और रुद्र की अठखेलियों के कायल है पर्यटक

Deepak dubey

Leave a Comment