नवी मुंबई। डॉ. शैलेश दत्त सिंह(Dr. Shailesh Dutt Singh) ने अपनी स्वर्गवासी माँ श्रीमती शशी रुद्र दत्त सिंह की पारिवारिक आशीष-गीत की रचनाओं और उनकी उमड़ती भावनाओं को एक पुस्तक का रूप देकर उसका प्रकाशन करवाया है। पुस्तक का विमोचन करते हुए महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार(Maharashtra Forest Minister Sudhir Mungantiwar)और साथ में हैं। डॉ. शैलेश दत्त सिंह घाटकोपर पूर्व में रहते हैं और मूल रूप से जौनपुर केराकत, चंदवक भैंसा गांव के रहने वाले हैं। अपने समय के सम्माननीय और गौरवपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले स्व. बाबू रुद्र दत्त सिंह (वकील साहब) के सबसे छोटे पुत्र हैं। वर्तमान में आयल एन्ड गैस सेक्टर में डॉ. के रूप में अफ्रीका में कार्यरत हैं। कोविड काल में जब देश को डाक्टर्स की आवश्यकता महसूस हुई तो इन्होंने पूरी तन्मयता के साथ सेवा की। इनकी सेवाओं को देखते हुए तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी ने राजभवन में इनको सम्मानित किया था।
Publication of blessing song: ममतामयी मां के आशीष गीत का वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हाथो प्रकाशन

Advertisement
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Weekly Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
- Advertisement -



Global Coronavirus Cases
Confirmed
0
Death
0
More Information:Covid-19 Statistics
