Joindia
मुंबईराजनीति

Vidhansabha election: चुनाव की शुरू हुई तैयारियां… ठाणे जिले में साढ़े तीन सौ से अधिक मतदान केंद्र बढ़े! लोकसभा चुनाव के अनुभव को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयार की योजना

election 3fdfd9

ठाणे। छह महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections)में पूरे ठाणे जिले में 6 हजार 524 मतदान केंद्र बनाए गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव(assembly elections)के लिए मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाते हुए 6 हजार 894 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। ठाणे कलेक्टर अशोक शिंगारे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और साथ ही मतदान धीमा न हो इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बुधवार को कलेक्टर अशोक शिंगारे ने ठाणे जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। ठाणे जिले के 18 विधानसभा क्षेत्र चुनाव के लिए तैयार हैं और आचार संहिता लागू करने के लिए 19 अधिकारियों के साथ भरारी टीम नियुक्त की गई है। इसमें एक जिला नोडल अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र नोडल अधिकारी और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 9 टीमें शामिल हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए 40 लाख की खर्च सीमा की योजना बनाई गई है और इस चुनावी खर्च को नियंत्रित करने के लिए जिला स्तर पर 3 समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मतदाताओं की संख्या

ठाणे जिले के कुल 18 विधानसभा क्षेत्रों में 71 लाख 55 हजार 728 मतदाता हैं। इनमें 38 लाख 13 हजार 264 पुरुष, 33 लाख 41 हजार 70 महिला, 1394 अन्य मतदाता हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 597 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 37 हजार 854 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 57 हजार 209 है। शिंगारे ने बताया कि ओवला माजीवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक यानी 5 लाख 40 हजार 293 मतदाता हैं, जबकि उल्हासनगर निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम यानी 2 लाख 80 हजार 852 मतदाता हैं। जिले के मतदाता वोटर हेल्पिंग एप के माध्यम से जांच कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं और किस सूची में है। उन्होंने अपील की कि मतदान के दिन वे भ्रमित न हों।

मतदान केंद्र

ठाणे जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 268 स्थानों पर कुल 6 हजार 894 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें कंक्रीट भवनों में मतदान केंद्रों की संख्या 5 हजार 303, विभाजन में मतदान केंद्रों की संख्या 1 हजार 204, मंडपों में मतदान केंद्रों की संख्या 387, आवासीय परिसरों में मतदान केंद्रों की संख्या 337 है। स्लम बस्तियों में मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। मुरबाड निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा यानी 518 हैं जबकि उल्हासनगर में सबसे कम यानी 260 मतदान केंद्र हैं। वोटिंग मशीनें भी उपलब्ध हैं और चुनाव के लिए आवश्यक 35,000 कर्मचारी भी उपलब्ध हैं। मतदाताओं को असुविधा से बचाने के लिए मतदान केंद्र पर पानी, बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जायेगी। जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे ने बताया कि जिले में चुनाव की योजना ठीक से बनाई गई है और पिछले चुनाव में जो गलतियां हुई थीं, उन्हें दूर किया जाएगा।

Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र एटीएस ने झारखंड के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी को किया गिरफ्तार

Deepak dubey

METRO: नवी मुंबई मेट्रो के शुभारंभ की पकड़ी रफ्तार, प्रधानमंत्री के दौरे पर हो सकता है शुभारंभ, 12 साल से रुकी इस परियोजना, पहला चरण बनकर है तैयार

Deepak dubey

Marve beach: मार्वे बीच पर डूबे 5 स्कूली बच्चे

Deepak dubey

Leave a Comment